विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 29 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 29 September 2020 Horoscope

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको संतान की ओर से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है जिस वजह से संतान के प्रति आपके मन में प्रेम की भावना परिलक्षित होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आपके मध्य कुछ रोमांटिक लम्हे आएंगे। आज आप अपने प्रिय जन को खुश करने हेतु कुछ क्रिएटिव व नया करेंगे जो उन्हें काफी पसंद आएगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा पूरा ही रहने वाला है, हालांकि आज आपके जीवनसाथी को लेकर आपके प्रति क्रोध की भावना दर्शा सकते हैं किंतु रिश्ते में प्रेम बरकरार ही रहेगा। कारोबार में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे, आपको आपकी मेहनत का उचित फल अवश्य ही प्राप्त होगा। हालांकि बावजूद इसके अपनी तरक्की से स्वयं को पूर्णरूपेण संतुष्ट महसूस नहीं करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्यतः बढ़िया रहने वाला है। घर-परिवार के जनों का आपको पूरा पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आप गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु तत्पर नजर आएंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा, आपके मन में भटकाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आपको अपने मन पर काबू रखकर कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से बढ़िया ही रहने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने रिश्ते को लेकर काफी संजीदा व गंभीर नजर आएंगे, आप अपने रिश्ते को लेकर घर परिवार में वार्तालाप कर सकते हैं। आज आपके थोड़े बहुत खर्च भी बने रहेंगे लेकिन आमदनी की स्थिति ठीक ना होने की वजह से आप आर्थिक पक्ष को लेकर अधिक चिंतित आएंगे।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको आपके मित्रों की ओर से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने मित्रों की मदद से किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे जो आपके लिए अत्यंत ही फलदाई साबित होगा। आज आपके मन में कुछ नया और बेहतरीन करने की इच्छा जागृत होगी। कारोबार में आज आपको भाग्य का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने भाग्य के बदौलत, साथ ही अपनी मेहनत के सहारे बढ़िया परिणाम के प्राप्ति कर सकते है। आज आपकी आमदनी भी बेहतरीन बनी रहेगी। धार्मिक क्रियाकलाप की ओर आप अपना धन व्यय कर सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होंगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से ठीक-ठाक बना रहेगा। आप दोनों को अपनी ओर से संयम व शांति से कार्य लेने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य के पुराने कलह-क्लेश समाप्त होंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...