विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 29 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 29 August 2020 Horoscope

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपका अधिक समय अपने पारिवारिक जनों के साथ व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल भी काफी बढ़िया रहने वाला है, आपका भी मन प्रसन्नचित रहेगा। आप अपने घर-परिवार की सभी आवश्यकता व जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे एवं घर परिवार की समस्याओं का निदान निकालेंगे। कारोबार में आपका दिन मान सामान्य बना रहेगा।  इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढिया रहने वाला है, आज आप अपने लक्ष्य हेतू अग्रसर रहेंगे, आपके परिश्रम का आपको बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक ही रहने वाला है, आज किसी बात को लेकर आप नाराज हो सकते हैं किंतु आपके प्रियजन अपने हाव-भाव से आप को प्रभावित कर लेंगे ।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ यात्रा करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए प्रसन्नता प्रदायक रहेगा। आज आपकी आमदनी सामान्य सी बनी रहेगी। कारोबार के मामले में दिन मध्यम रहने वाला है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे एवं कार्यभार की स्थिति में भी सुधार हो पाएगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहें जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभकारी रहने वाला है, आज आपके संबंध बेहतर होंगे। पारिवारिक जनों की ओर से भी आप के रिश्ते को बेहतर बनाने हेतु काफी प्रयास किया जाएगा। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आपको आपके प्रियजन का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके कोई विशेष कार्य बन जाएंगे। इससे आपके मन में आपके प्रियजन के प्रति सम्मान से एवं प्रेम की भावना और भी अधिक बढ़ जाएगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आप के कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में आप खूब तरक्की करेंगे एवं स्थिति मजबूत बनेगी। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदाई साबित होने वाला है। आपके बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से आपके उच्च अधिकारी भी आप से प्रसन्न होंगे। आमदनी की स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी, हालांकि आज आपको अपने फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। फालतू की चीजों पर आप अपने धन को व्यर्थ मत करें। सेहत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। अपने स्वास्थ्य की स्थिति पर ध्यान दें, उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को आज किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आपको समझदारी बरत कर संयम से कार्य लेने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी लाभप्रद रहेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...