विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 20 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 20 August 2020 Horoscope

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है।  आप अपने भविष्य से संबंधित योजनाओं के बारे में सोचेंगे एवं अपने भविष्य हेतु कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की ओर से किसी प्रकार के सहयोग की प्राप्ति होगी, उनका आशीष व कृपा दृष्टि आप पर बनी हुई है। वहीं नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी विशेष समस्या का सामना करना पड़ेगा। वहीं कारोबारी दृष्टि से आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपको लाभ की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य सा बना रहने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपकी मध्य किसी बात को लेकर समस्या उत्पन्न हो सकती है जिस वजह से आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों को समय के अनुरूप संपन्न करने की आवश्यकता है। समय का अभाव महसूस करेंगे। आपके लिए अपने कार्यों को समय अनुसार पूर्ण करना एक बड़ी चुनौती के समान हो जाएगा। आज आपके मन में किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ है जिस वजह से आप चिंता ग्रस्त रह सकते हैं। संभवत यही कारण है कि आप अपना कार्यक्षेत्र में ध्यान एकाग्र नहीं कर पा रहे हैं। आज आप के खर्च में कमी आने वाली है और आमदनी में बढ़ोतरी होने वाली है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रेम से युक्त रहने वाला है। आज आपको अपनी संतान की ओर से भी सुख की प्राप्ति होगी जबकि प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातक आज अपने प्रियजन से अपने दिल की बातें खुशी खुशी साझा करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप के खर्च में काफी बढ़ोतरी होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति को देखकर स्वयं को विचलित महसूस करेंगे। मानसिक रूप से आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होने की का भय होने लगेगा। आज आपकी आमदनी सामान्य बनी रहने वाली है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को जीवनसाथी की ओर से सुख की प्राप्ति होगी, आज आप अपने जीवनसाथी के किसी रचनात्मक कार्य व कार्य करने के अंदाज को देखकर काफी प्रफुल्लित हो जाएंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, आपके मध्य मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज आपको आपके मित्रों के द्वारा मदद मिल सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र के मामले में आज का दिन ठीक ही रहने वाला है, आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी शुभकारी बीतेगा, आज आपको कारोबार की उन्नति से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी, साथ ही आप के खर्च में भी कमी आएगी जिस वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करेंगे, मानसिक प्रसन्नता भी बनी रहेगी किंतु अचानक से किसी खबर को सुनने के पश्चात आप गहरे मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। वहीं कारोबार के मामले में आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति करेंगे हालांकि बावजूद इसके आपके मन में अपने कार्य क्षेत्र को लेकर कुछ खास प्रसन्नता नहीं रहेगी। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन सामान्य बना रहने वाला है, जबकि जीवन में थोड़ी-बहुत समस्याएं आएंगी। आपको अपने प्रियजन की बातों को भी महत्व देना चाहिए।