विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 20 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 20 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने पारिवारिक माहौल को बेहतर बनाने की चेष्टा में नजर आएंगे। अपने घर के छोटों के साथ बैठकर वार्तालाप कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की चेष्टा करेंगे। आज आप अपने रिश्तेदार व पड़ोसियों से किसी मसले के संबंध में बैठकर वार्तालाप करेंगे। आपके अंदर की रचनात्मकता आज किसी क्रियाकलाप द्वारा लोगों के समक्ष आएगी जो आपके तारीफ़ का कारक बन सकता है। आर्थिक मामलों में बढ़ोतरी होगी लेकिन आपके खर्च में भी स्थिति ठीक-ठाक ही है। वहीं नौकरी पेशा जातकों को अपने विरोधियों से सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहतरी की अनुभूति होगी, आप स्वयं को स्वस्थ व तरोताजा महसूस करेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक से रहने वाला है। हालांकि आज आप स्वयं को मानसिक तनाव से ग्रसित महसूस करेंगे, बावजूद इसके आपको कुछ क्षेत्र में बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी जिससे कि आपके घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आप सभी पारिवारिक जन एक दूसरे के प्रति स्नेह व प्रेम की भावना दर्शाएंगे जो आपकी पारिवारिक स्थिति को मजबूत करेगा। परिवार की एकता आपके लिए ताकत बनेगी। वहीं कार्यक्षेत्र में आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके कार्य कौशल की सराहना की जाएगी, साथ ही आपके कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारियां भी प्राप्त हो सकती है। आपके उच्च अधिकारी भी आपके क्रिया विधि से प्रफुल्लित हैं। आज आपको मनपसंद स्वादिष्ट व्यंजनों का सेवन करने का अवसर प्राप्त होगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को थोड़ी सावधानी व समझदारी बरतने की आवश्यकता है, जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन खुशी खुशी व्यतीत होने वाला है।

ये भी पढ़ें: आज का पंचांग 20 अगस्त 2020

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपके अंतर्मन में किसी बात को लेकर प्रसन्नता की भावना रहेगी। आप स्वयं को सकारात्मक वातावरण में रखने की चेष्टा करेंगे। आज आप के मान सम्मान में भी बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। लोगों के ऊपर आपका सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित होगा। आज आपके सभी कार्य आपके अनुकूल संपन्न हो जाएगें, आपको सफलता की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको बढिया परिणाम प्राप्त होंगे। आप सभी कार्यों को मजे-मजे में खुशी-खुशी कर आगे बढ़ते चले जाएंगे जिससे आप अपनी उन्नति के ओर आगे बढ़ेंगे। आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन आपके समक्ष  कई प्रकार की चुनौतियां आएंगी, किंतु इन चुनौतियों से आपको बिल्कुल भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी मेहनत वह तत्परता इस काबिल है कि आप इन चुनौतियों की ओर से सुगमता पूर्वक सामना कर सफलता की प्राप्ति करें। आज आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे किंतु आप उन्हें परास्त कर आगे बढ़ते चले जाएंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बरकरार रहेगी, जबकि प्रेम जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...