विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 19 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 19 August 2020 Horoscope

धनु राशि

आज आपकी रचनात्मकता आपकी तरक्की के नई-नई मार्ग खोल सकती है। आप अपने मन में पनपने वाले विचारों को आप नया आयाम दे। ये विचार आपकी तरक्की के मार्ग खोल सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश करें जो आपकी रचनात्मकता को और बढ़ावा देने का कार्य कर सकें। आज आप अपने स्वजनों का भी खूब ख्याल रखेंगे, अपने आसपास के सभी लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतरीन तरीके से निर्वहन करेंगे। आप हर किसी का ख्याल रखने की पूरी कोशिश में लगे है किंतु इन सब में ध्यान रहे आप अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें अन्यथा आपको स्वास्थ्य संबंधी अनेकानेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। विवाहितों को अपने दांपत्य जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अपनी जिद पर अड़कर अपने रिश्ते ना बिगाड़े। रिश्तो में हमें हमेशा स्वयं को सही साबित करना आवश्यक नहीं होता, साझेदारी एवं समझदारी का प्रयोग करें। सेहत के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित रह सकते हैं। शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों द्वारा आज किसी नए कार्य में हाथ लगाया जा  सकता हैं, संभवतः आपको इसमें सफलता की प्राप्ति भी हो। आज आप निवेश संबंधित आर्थिक मसलों से दूर रहें अथवा निवेश करने से पूर्व आपको पूरी जांच परख कर लेनी चाहिए। चूँकि दिनमान आपके अनुकूल नही चल रहे है, इसलिए सावधानी बरतना अत्यंत ही आवश्यक है। स्वजनों से आर्थिक लाभ होगा जिसे लौटा पाने में आप स्वयं को सक्षम महसूस नहीं करेंगे। अतः अपनी क्षमता अनुसार ही लेनदेन करें अन्यथा इसका दुष्प्रभाव आप की छवि पर पड़ सकता है, आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आप किसी रचनात्मक कार्य के प्रति अधिक ध्यान देंगे। छात्रों का पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देना आवश्यक है, अतः अपनी शिक्षा दीक्षा की निरंतरता को भी कायम रखें। कार्यक्षेत्र में संतान का सहयोग प्राप्त होगा जो आपकी जिम्मेदारियों को हल्का करने में सक्षम है। धैर्य रखें, जल्दी शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। हिम्मत एवं लगन से कार्य करते जाएं।

कुंभ राशि

आप माता-पिता के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप उनके साथ बैठकर किसी अहम मुद्दे पर विचार कर सकते हैं एवं घरेलू कार्य हेतु पारिवारिक रूपरेखा तैयार करेंगे। आप अपने घर के छोटों की भी इस कार्य में मदद लेंगे एवं छोटे सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों का आभास कराने की चेष्टा करेंगे। आर्थिक मामले में आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप की फिजूलखर्ची पारिवारिक अर्थव्यवस्था को बिगाड़ सकती हैं। इस राशि के बच्चों का आज पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। वहीं छात्र किसी विषय पर अनुसंधान करने हेतु ऑनलाइन खूब मेहनत करेंगे। आज आपको कुछ ऐसे अनुभव प्राप्त होंगे जो आपके जीवन में सफलता प्राप्ति हेतु मददगार सिद्ध हो सकते हैं। अपने खान-पान पर नियंत्रण स्थापित करें, स्वयं को थोड़ा और अधिक फुर्तीला बनाने की आवश्यकता है। अपने अंदर के धैर्य को समाप्त न होने दें, इससे कार्य बनते-बनते रह जाएंगे। अपनी बौद्धिकता एवं तार्किक विचार से आप अपने कार्य को बेहतर कर सकते हैं। आज आप कहीं आसपास घूमने जाने हेतु योजना बनाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने सभी कार्यों की ओर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपके समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएं आएंगी। अतः आप अपने मन को पूरी तरह से एकाग्र करें एवं कार्य में लगाए। आज आपके भाग्य पक्ष का भी एक अंश आपके लिए लाभदायक साबित होगा जिस वजह से आपके जो भी अटक रहे कार्य होंगे, वह बन जाएंगे। सेहत के जुड़े मामले में आपका ध्यान देने की आवश्यकता है, आप बीमार पड़ सकते हैं, पेट से जुड़ी समस्या अथवा मौसमी प्रभाव दोनों में से किसी से भी ग्रसित हो सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपको अपने रिश्तो को और भी अधिक मजबूत बनाकर नए आयाम देने की आवश्यकता है। आज आपको अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की ओर अधिक ध्यान देना होगा, उनके स्वास्थ्य संबंधित समस्या से वो ना सिर्फ से जूझ रहे होंगे, अपितु संपूर्ण घर भी तनावग्रस्त रहेगा। ऐसे में आपको सभी को सांत्वना देने के साथ-साथ जिम्मेदारी निभाने की भी आवश्यकता है।