विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 16 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 16 September 2020 Horoscope

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपके आर्थिक हालात के सुधरने के आसार नजर आ रहे हैं। आपकी आमदनी में खूब बढ़ोतरी होगी जिस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि इस दौरान आपके खर्च में भी बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं जिस वजह से कहीं ना कहीं आपके आर्थिक हालात प्रभावित होंगे। अतः आपको अपने फिजूल के खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आपके घर में रिश्तेदारों व  स्वजनों का आना जाना लगा ही रहेगा जिस वजह से पारिवारिक माहौल काफी व्यस्तता पूर्ण होने के साथ साथ सौहार्दपूर्ण भी व्यतीत होगा। घर परिवार के सभी जनों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम की भावना उजागर होगी। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन अत्यंत ही प्रफुल्लित हो जाएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का आज का दिन काफी बढिया रहने वाला है। आज आप अपने कार्य के प्रति काफी समर्पित नजर आएंगे, आप अपने कार्यक्षेत्र के बढ़ोतरी व विस्तार हेतु खूब मेहनत करेंगे, आपकी मेहनत रंग भी लाएगी एवं कारोबार की स्थिति में बेहतरी होगी जिससे आपका मन अत्यंत ही प्रफुल्लित होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक आज अपने प्रिय जन से खूब सारी वार्तालाप करेंगे, संभवत आप विवाह हेतु भी मन बना ले जिसके लिए आपके पारिवारिक जनों  की ओर से भी चहल-पहल आरंभ की जा सकती है जो आपके लिए सकारात्मक परिणामदायी रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई बढ़िया शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन अत्यंत ही प्रफुल्लित हो उठेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की भी आवश्यकता है, आपकी सेहत की स्थिति में गिरावट आ सकती हैं। शत्रु पक्ष का आपके प्रति घातक रवैया आपके लिए संकट उत्पन्न कर सकता है, सतर्क रहें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी होने वाला है। हालांकि आज आप के कई कार्य बनते बनते रह भी जाएंगे जो आपको मानसिक प्रभावित भी करेंगे। कार्य के अंत में आपको अनेक अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ जाएगा, किंतु बावजूद इसके भाग्य की बदौलत आपके कार्य सभी बन जाएंगे एवं आपको सफलता की प्राप्ति भी होगी। आज आप के खर्च में भी अचानक वृद्धि हो सकती हैं जिस वजह से आपके आर्थिक हालात प्रभावित होंगे।  आज आपको अपने खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है तभी आप की आर्थिक स्थिति ठीक ठाक बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...