विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 15 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 15 August 2020 Horoscope

आज दिनांक 15 अगस्त 2020, दिन शनिवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा, जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज 15 अगस्त 2020 का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है। आज आप जोश व उत्साह में रहेंगे, आपके मन में एक तरह की उमंग रहेगी। आप राष्ट्र के प्रति स्वयं को समर्पित भाव से सेवाभावी बनाने हेतु जोशीले रहेंगे। घर परिवार का वातावरण खुशियों से भरा पूरा रहेगा। घर में किसी अहम तथ्य पर चर्चा होगी जो आपके मन में राष्ट्र के प्रति संवेदना को जागृत करने का कार्य करेगा। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ हद तक तनावपूर्ण हो सकता है, किंतु आप बावजूद तनाव के स्वयं को सांसारिक समस्याओं से दूर एक अलग ही दुनिया मे महसूस कर रहे है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सुंदर व्यतीत होने वाला है, आपके पुराने नोकझोंक व तनाव समाप्त हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र में आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आप अपने कारोबार को लेकर भी काफी समर्पित व लगनशील नजर आएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के घर में आज  रौनक बनी रहेगी। घर में चँहु ओर खुशहाली का वातावरण रहेगा, लोगों का आना जाना दिन भर घर में  लगा रह सकता है। भीड़-भाड़ भी हो सकती है। घर में किसी विशेष कार्यक्रम समारोह आदि का आयोजन हो सकता है जिस कारण से आपके अंदर भी प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। हालांकि इन सब के मध्य आप स्वयं को पारिवारिक सामाजिक कार्यों में अत्यधिक व्यस्त महसूस कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का गृहस्थ जीवन आज बढ़िया व्यतीत होने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों द्वारा आज का दिन छुट्टी का समझा जाएगा एवं कहीं घूमने आदि की योजना बन सकती है। आज आपको माता जी की ओर से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...