विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 13 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 13 September 2020 Horoscope

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। आज आपको अनेकानेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, किंतु जैसे-जैसे दिन ढलता जाएगा, स्थितियां सकारात्मक होती जाएँगी। सुबह उठने के पश्चात आपके समक्ष जो परिस्थितियां होंगी, उन्हें लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे।  किंतु जैसे-जैसे आप समस्याओं का निदान करते जाएंगे, आपको परिस्थितियां सरल व बेहतर लगने लगेगी जिससे आप मानसिक तौर पर भी स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। आज आपकी आमदनी की स्थिति बहुत बेहतर नहीं रहेगी जिस कारण आपको अपने आर्थिक पक्षों पर नजर गड़ाए रखने की आवश्यकता है। अपने खर्च पर भी नियंत्रण रखें, तभी स्थितियां बेहतर रह पाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके रिश्ते बेहतर होंगे, आप के मध्य प्रेम भाव और भी अधिक गहरा हो जाएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने प्रियजन को विवाह हेतु मनाते हुए नजर आएंगे, आप अपने प्रियजन को विवाह के प्रस्ताव को लेकर राजी करने हेतु काफी प्रयत्न करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक साबित होने वाला है। कारोबार में आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा, आप अपने कार्य क्षेत्र के प्रति काफी समर्पित दिखेंगे। आप अपने कारोबार में खूब मेहनत करेंगे जिसके आपको बेहतर परिणाम भी प्राप्त होंगे। हालांकि बेहतर परिणाम हेतु आपको अपनी ओर से उस लेवल की मेहनत करनी ही होगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आप अपने प्रियजन को प्रसन्न करने हेतु कोई सुंदर उपहार प्रदान करेंगे जिससे आपके प्रियजन प्रफुल्लित भी हो जाएंगे। आप अपने प्रेमी जन के साथ काफी समय व्यतीत करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन के संबंध में आज थोड़ा तनाव देखने को मिलेगा, आपके रिश्ते में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपको अपने शत्रुओं से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है, आपके शत्रु आपके विरुद्ध दिन-प्रतिदिन अपनी गतिविधियों को तीव्र करते जा रहे हैं जो आपके लिए संकट का सबब बन सकता है। ऐसे में सावधानी व सतर्कता के माध्यम से ही स्वयं की आत्मरक्षा कर अपनी प्रभुता कायम रखी जा सकती हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने घर परिवार के साथ बढ़िया समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। घर परिवार के जीवन के साथ-साथ आप अपने प्रेम जीवन को भी बेहतर बनाने हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। आप अपने प्रेम जीवन में खुशहाली लाने हेतु प्रियजन को प्रसन्न करने हेतु काफी जतन करेंगे, आप अपने प्रियजन के दिल को खुश करेंगे एवं उनके साथ आपको खूबसूरत लमहे व्यतीत करने का अवसर भी प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके दांपत्य जीवन में कुछ बढ़िया खुशनुमा लम्हे आएंगे जो आपके रिश्ते को भी बेहतर बनाएंगे। कारोबार में आपका आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके तजुर्बे व बौद्धिकता की वजह से कुछ विशेष कार्य बन जाएंगे जिससे आपकी आमदनी भी बढ़िया बनी रहेगी। मानसिक प्रसन्नता आपकी सेहत की तंदुरुस्ती का राज बनेगी।