विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 12 अगस्त 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 12 August 2020 Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदाई हो सकता है। आज आप के खर्च में हो रही बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। आप अपने खर्च का हिसाब-किताब बार-बार कर स्वयं को तनावपूर्ण महसूस करेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है, इन दिनों आपकी सेहत की स्थिति में गिरावट आ रही है। फिजूल की भागदौड़ से बचे, बेवजह स्वयं को परेशान करना ठीक नहीं है। यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। वहीं कारोबार के मामले में आज का दिन मजबूत रहने वाला है, आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति पहले की अपेक्षा और बेहतर होती जा रही हैं। गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान्य ही बना रहेगा। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, आपके मध्य प्रेम भाव और भी अधिक विकसित होगा जिससे रिश्तो में प्रगाढ़ता आएगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में खुशहाली आएगी, आपके जीवन साथी आपके लिए कोई सुंदर उपहार आदि खरीद सकते हैं  जिससे आपका रिश्ता और भी अधिक मजबूत होगा, साथ ही आपके मध्य प्रेम भाव विकसित होगा एवं प्रेम में प्रगाढ़ता भी आएगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन सामान ही बना रहेगा। आप रोज के अन्य दिनों की भांति ही समय बिताएंगे। कारोबार के मामले में आप को मजबूती से डटे रहने की आवश्यकता है अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। आप अपने सहकर्मियों से पीछे पड़ सकते हैं। आपको अपने कार्य क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में दिन बढिया रहने वाला है। खर्च में बढ़ोतरी आ रही है जिस पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र पर पूरी तरह से ध्यान देंगे। आपका कारोबार में ध्यान केंद्रित रहेगा जिस कारण से आपको बढ़िया परिणाम भी प्राप्त होंगे। आज आप के खर्च में भी स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है, पहले की अपेक्षा खर्च में कमी आ रही है। वहीं आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है, अतः आपकी आर्थिक स्थिति की सुदृढ़ता भी आपके प्रसन्नता का कहीं ना कहीं कारक बनने वाली है। आप आज अपने कारोबार के विस्तार हेतु विदेश जाकर कार्य क्षेत्र के बढ़ोतरी का मन बना सकते हैं, आप इस दिशा में काफी प्रयत्नरत नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य सा बना रहने वाला है। जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवन में भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्याएं आ सकती हैं, आपको इनसे सामना कर स्वयं को आक्रोश की भावना से बचाए रखने की आवश्यकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...