विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक राशिफल 10 सितम्बर 2020

Aaj Ka Dainik Rashifal 10 September 2020 Horoscope

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। धन में खूब बढ़ोतरी होगी जिससे आप अपने आर्थिक हालात को सुधार पाने में सफल होंगे। आप अपने आर्थिक पक्ष को सुधार कर खूब प्रसन्नता की अनुभूति करेंगे। घर परिवार में भी खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। हालांकि आपके अंदर थोड़े बहुत घमंड अहंकार की भावना भी आ सकती है। अधिक धन व बेहतर हालात को लेकर आप थोड़े घमंडी स्वभाव को दर्शा सकते हैं। आज आप अपने जरूरत की चीजों अथवा अन्य चीजों पर खूब व दिल खोलकर खर्च करेंगे। कारोबार के मामले में आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति बेहतर होगी, आपका नजरिया कार्यक्षेत्र को लेकर सकारात्मक बनता जा रहा है, आपके उच्च अधिकारी आपके कार्यक्षेत्र के क्रियाकलाप से काफी प्रफुल्लित रहेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है, आपके मध्य किसी तथ्य को लेकर नोकझोंक होगी।  हालांकि आपके अंदर प्रेम का भाव बना ही रहेगा जिस वजह से आप एक-दूसरे के हित हेतु क्रियाशील रहेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले लोगों व आप दोनों ही एक दूसरे के लिए कुछ विशिष्ट करने हेतु तत्पर देखेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार आने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपका मन काफी प्रफुल्लित रहेगा। आप स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपनी खुशी व अपनी इच्छाओं की पूर्ति हेतु अनेकानेक नई चीजों को ट्राई करेंगे। आज आपकी आमदनी की स्थिति भी बढ़िया ही रहेगी जिस वजह से आप अपने ऊपर अंकुश लगाने से बचते हुए नजर आएंगे। घर परिवार में भी चंहु ओर खुशहाली का वातावरण रहेगा, सभी की ओर से आपके ऊपर प्रेम व स्नेह दर्शाए जाएंगे। कारोबार में आपके द्वारा किए गए प्रयास ही सफल होते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपना ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। दोपहर तक आप के मध्य किसी तत्व को लेकर तनाव बना रहेगा, किंतु दोपहर के बाद परिस्थितियों में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे जिससे रिश्ते बेहतर होंगे।  प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातको क आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आप अपने प्रियजन से अपने मन की बातें साझा करेंगे जिससे आपके रिश्ते में नयापन देखने को मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपकी सेहत की स्थिति में तीव्र गति से सुधार आ रहा है जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र को लेकर काफी एकाग्र हो पाएंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर समर्पित होते हुए नजर आ रहे हैं जो आपको आपके लक्ष्य के करीब ले जाएगा। आज आपके खुशमिजाजी व हंसी ठिठोली से लोगों का मन काफी प्रफुल्लित होगा। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप स्वजनों को एकत्रित कर रिश्ते को बेहतर बनाने में सफल होंगे। आज आपकी आमदनी में भी इजाफा होगा जिस वजह से आर्थिक मसलों को लेकर भी दिन बढ़िया ही बीतेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे, उनके साथ खुशियां बांट सकते हैं। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के रिश्ते बेहतर होंगे, आपके मध्य तनाव समाप्त होंगे एवं खुशहाली बनी रहेगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है, आपके रिश्ते बहुत ही बेहतर होंगे। जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, दिन रोमांटिक बीतेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...