विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

8 अक्टूबर 2019 राशिफल

8 October 2019 Rashifal

दशहरा के इस शुभ अवसर पर कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का राशिफल, आइये जानते हैं।

मेष राशि

वित्तीय स्तिथि बेहतर होगी। दिन अच्छा रहेगा। प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। किसी दोस्त से कहीं मुलाकात संभव है। कारोबारी में मुनाफा होगा। नौकरी पेशे से लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए समय अनुकूल है। लव पार्टनर से सम्बन्ध अच्छे होंगे। वैवाहिक जीवन में कोई तनाव हो सकता हैं। अपने गुस्से पर संयम रखें। नए सामाजिक संपर्क बनेंगे।

वृष राशि

धार्मिक कार्यों में रुझान होगा। आर्थिक लाभ होगा। कारोबार बहुत अच्छा रहेगा। किसी नजदीकी यात्रा पर जाने के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापिस आएगा। कार्यालय में आज नई चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में किसी पुरानी समस्या के ऊपर मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यय की अधिकता हो सकती है। शुभ समाचार आ सकता है। पार्टनर के साथ की वजह से प्रमुख काम पुरे होंगे।

मिथुन राशि

अटके हुए कार्य संपन्न होंगे। कोई अनजाना तनाव परेशानी दे सकता है। आर्थिक हालात सुधरेंगे। पारिवारिक नौंक-झोंक हो सकती है, गुस्से पर संयम रखें।  कारोबार में दिन ठीक ठाक रहेगा। धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ सकती है। नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र पर कोई नया जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। किसी नजदीकी मंदिर में जा सकते हैं। छात्रों को पुराने प्रयासों का परखने की आवश्यकता है ताकि आगे चलकर कुछ नई कोशिश कर सकें।

कर्क राशि

नौकरी करने वालों को फायदा हो सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धन से जुड़े सभी लेन-देन में सावधानी बरतें। अनजान लोगों पर आँख बंद कर भरोसा ना करें। छात्रों को आज पढ़ाई में और मेहनत करने की आवश्यकता है। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य सम्बंधित कष्ट हो सकते हैं।

सिंह राशि

राजनितिक मतभेदों से बचें। कारोबार में लाभ के योग हैं। नयी संपत्ति खरीद सकते हैं। आज के दिन ऋण ना दें। नौकरी करने वालों लोगों से उच्च अधिकारीयों खुश रहेंगे तथा सभी कार्य पूर्ण होंगे। नजदीकी लोगों से सहयोग मिल सकता है। छात्रों में आत्मबल बढ़ेगा। पेट से जुडी परेशानियां आपको तंग कर सकती हैं। प्रेमी / प्रेमिका की ज़िन्दगी में कोई तनाव आ सकता हैं। किसी करीबी दोस्त से कलह हो सकता है।

कन्या राशि

भाग्य साथ देगा। व्यापारियों को गिफ्ट मिल सकता है। पुराने ग्राहकों की वापिसी होगी। कार्यालय में नौकरी करने वाले लोग दिए गए कार्यों से दूर ना भागें। दौड़ भाग की वजह से थकान रहेगी। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों का ध्यान अपनी पढ़ाई पर होगा। घुटनों से सम्बंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

तुला राशि

कोई मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। रुके हुए काम संपन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ लोगों के साथ कोई बहस हो सकती है। जल्दबाजी में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी ना लें। पारिवारिक समस्याएं समाप्त होंगी। किसी मित्र का अच्छा सहयोग मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई और अपने स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देने की जरुरत है।

वृश्चिक राशि

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की जरुरत है। व्यापारियों को नए आर्डर मिलेंगे। ऑफिस में काम का बोझ परेशानी बढ़ाएगा। मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता होगा। प्रेम-सम्बन्ध मधुर होंगे। घर वालों के साथ अच्छा वक़्त बीतेगा। यात्रा के योग हैं। रचनातमक गतिविधियों से जुड़े जातक आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। तली-भुनी वस्तुओं से दूरी रखें अन्यथा पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

धनु राशि

संपत्ति से सम्बंधित बातों में चतुराई के काम लें। कारोबार की दृष्टि से दिन मिला जुला रहेगा। पारिवारिक संकट समाप्त होंगे। किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से समस्याएं दूर होंगी। धन सम्बंधित व्यवहार में सतर्क रहें। लव पार्टनर से सम्बन्ध बेहतर होंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों कार्य सम्बंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों को काम पूरा में कामयाबी मिलेगी। पेट से सम्बंधित रोग कष्ट दे सकते हैं।

मकर राशि

दिन में भाग-दौड़ बनी रहेगी। नौकरी करने जातकों को आज ऑफिस में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। बात करते समय अपने क्रोध पर काबू रखें वर्ना दूसरे लोग आपकी बातों का उल्टा मतलब निकाल सकते हैं। कारोबार में आज बेहतर परिश्रम करने की आवश्यकता है। पारिवारिक सम्बन्ध मिले जुले रहेंगे। आज अपने लव पार्टनर को कोई भेंट दे सकते हैं। छात्रों को आने वाले दिनों की योजना पर पहले से काम करने की आवश्यकता। कोई पुराण रोग दोबारा परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। कारोबार में लाभ की कमी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ा तनाव हो सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को उच्च अधिकारीयों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके द्वारा किये गए कामों की तारीफ होगी एवं आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। नए संपर्क बनेंगे। परिवार के लोगों का भरपूर साथ मिलेगा। वकीलों को आज अच्छा केस मिलने की सम्भावना है। गृहस्थ जीवन खुशहाल होगा। नजदीकी यात्रा के योग हैं।

मीन राशि

कारोबारी वित्तीय हालत में सुधार होगा। पुराना अटका हुआ उधार वापिस मिलेगा। व्यापारी प्रतिस्पर्धा की वजह से कुछ नया करने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यालय में कोई नयी जिम्मेदारी वाला काम आपको सौंपा जा सकता है। दांपत्य जीवन में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार वालों के साथ कुछ खरीदने बाजार जा सकते हैं। सामाजिक मान में वृद्धि होगी। दिन में थोड़ी थकान रह सकती है।