विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 अगस्त 2020 राशिफल, इन राशियों पर होगी माँ लक्ष्मी की कृपा

7 August 2020 Rashifal Horoscope

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अपने कारोबार में बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। आप बेहतरीन नतीजे हासिल करेंगे, किंतु आपको अपने सहकर्मियों के साथ बढ़िया बर्ताव करने की आवश्यकता है अन्यथा आपके कार्य क्षेत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके सेहत के मामले में स्थिति पहले की अपेक्षा काफी बेहतर है, फिर भी आपको खान-पान पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है, इस स्थिति में भी आप की आपसी समझ व समझदारी स्पष्ट दिखाई देगी। आप देख-रेख व एक दूसरे की परवाह करते हुए अपने व अपने जीवनसाथी के मान-सम्मान को देखते हुए आगे बढ़ेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिनमान बहुत बढ़िया नहीं है, आज आप अपने प्रियजन को नाराज ना करें अन्यथा इसका प्रभाव रिश्ते पर पड़ सकता है। हालांकि आपके प्रिय अपनी समझदारी से आपकी नाराजगी को भी शांत करने में सफल रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान थोड़ा कमजोर रहने वाला है, फिर भी आप काफी खुश व प्रसन्न रहेंगे। हर काम को आप जिंदादिली अंदाज व खुश मिजाज ही में करते चले जाएंगे। हालांकि आज आपको सफलता की प्राप्ति हेतु काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी कड़ी मेहनत के पश्चात ही आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो पाएगी। आज आप अपने शत्रुओं की उल्टी-सीधी चाल से बच जाएंगे एवं उन्हें उनकी गलतियों का एहसास कराने में भी सफल होंगे। कोर्ट कचहरी के मामले में आज आपको सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढिया रहने वाला है। आज कारोबार में थोड़ा कमजोर रहेगा, आपको अपने कार्य क्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मेहनत को जारी रखें और कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक आपस में किसी तथ्य को लेकर विचार विमर्श की स्थिति में नजर आएंगे। सेहत के मामले में आप का दिन मान आज बढ़िया रहने वाला है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव संयुक्त रहेगा। आज आपकी मानसिक तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है। इसका कारण पारिवारिक मामलों को लेकर आपके खर्च में हो रही बढ़ोतरी भी है। अतः आप अपने खर्च पर नियंत्रण रखें। इसकी अधिकता के संबंध में जानकर मन को दुखी ना रखें। हालांकि इन दिनों आपके ऊपर अन्य तथ्यों को लेकर भी आर्थिक दबाव बढ़ सकता है, जबकि कार्य में कठिन परिश्रम के बावजूद भी आपको उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पा रही है। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन मान बढ़िया रहने वाला है। जो लोग दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उनको आज बढ़िया परिणाम मिल सकते हैं। वहीं आज किसी वाद-विवाद आदि संबंधित मामले में आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती हैं। घर परिवार का माहौल आज बढ़िया रहने वाला है। सेहत की स्थिति भी अच्छी रहेगी। कारोबार उतार-चढ़ाव से युक्त व समस्या जनक रह सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...