विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 23 दिसम्बर 2020

Daily Numerology Prediction 23 December 2020 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 23 दिसम्बर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 5 है, तो वहीं भाग्यांक 3 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

मूलांक 1

आज आपके खर्च में अचानक काफी वृद्धि हो सकती है। हालांकि दिन आपका सामान्य रूप से अच्छा ही बना रहेगा। आज आप अपने व्यक्तित्व को काफी स्पष्टवादी बनाए रखेंगे। आप अपने विचारों को स्वच्छंद रूप से प्रदर्शित करेंगे। हालांकि अपने विचारों में स्पष्टता रखने के साथ-साथ सकारात्मकता रखने के लिए प्रयास करें, तभी आपकी छवि के बेहतरीन तरीके से निखर कर उभर कर सामने आने के आसार हैं। बातों को स्पष्ट रूप समझाने की चेष्टा करें, ना कि अड़कर दबाव बनाये। आज माता-पिता आदि में से किसी जन की ओर से आपके प्रति उदासीन रवैया देखने को मिल सकता है, उनसे बहसबाजी भी हो सकती हैं।

मूलांक 2

आपका आज का दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा, आप पुलकित रहेंगे। आज आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको स्वयं पर संयम व नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। फिजूल में बेतुका ना बोल जाए, ना ही कोई ऐसी गतिविधि करें जो दूसरों को आहत करें। आज आपको स्वयं पर सर्वप्रथम नियंत्रण स्थापित करने में कोई भी लापरवाही बरतने की आवश्यकता नहीं है अन्यथा बुरी संगत में बुरी तरह जकड़ सकते हैं। अतः स्वयं को अनैतिक कार्यों से दूर रखें।

मूलांक 3

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। हालाँकि परिस्थितियां सामान्य तौर पर ठीक-ठाक से बनी रहेंगी, बावजूद इसके आप के मध्य वाद-विवाद व झगड़ा आदि हो सकता है जो क्षणिक काल हेतु संबंध को तनावपूर्ण कर देगा, किंतु बाद में संभावना है कि परिस्थितियां अनुकूल व बेहतर बन जाएँ। वहीं टेक्निकल कार्यों से जुड़े जातकों, कंप्यूटर क्षेत्र आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभकारी एवं लाभकारी साबित हो सकता है। आप अपने कार्यक्षेत्र में खूब उन्नति करेंगे। कुछ जातकों को इस क्षेत्र में नई नौकरी भी मिल सकती है।

ये भी देखें: सिंह वार्षिक राशिफल 2021

मूलांक 4

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपको पढ़ाई-लिखाई आदि में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, साथ ही आपका अध्ययन में मन भी नहीं लगेगा। वहीं जो भी जातक वकालत, शिक्षा आदि जैसे कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभकारी रहेगा। कुछ जातकों को इसमें नई नौकरी आदि भी प्राप्त हो सकती है। ज्योतिष जगत से जुड़े जातकों के लिए भी दिन शुभकारी साबित होने वाला है।

मूलांक 5

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे, भाग्य की बदौलत आपको कई सफलताओं की भी प्राप्ति होगी। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन अच्छा रहेगा, इस क्षेत्र में निवेश करना भी आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। वहीं कानूनी मसलों को लेकर आज आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है, इनमे आज आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्यो को करने से बचने का प्रयत्न करें अन्यथा आपके लिए बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है और स्थिति चुनौतीपूर्ण हो जाएगी।

मूलांक 6

आज आपको धैर्य धरकर कार्यरत रहने की आवश्यकता है। आप की सहनशक्ति में कमी आएगी जो आपके मन को तनावग्रस्त करेगी। आप खुद में ही बहुत अत्यधिक परेशान हो जाएंगे। छोटी-छोटी समस्याएं आपको हिला कर रख देंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आप किसी नए कोर्स, पढ़ाई आदि हेतु दाखिला ले सकते हैं। आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है, घरेलु वातावरण भी सकारात्मक बना रहेगा।

ये भी देखें: जानिए कब है मोक्षदा एकादशी व्रत और पूजन हेतु शुभ मुहूर्त

मूलांक 7

आज आपके अंदर विशिष्ट क्षमता, अदम्य साहस, जोश, उत्साह आदि देखने को मिलेगा। आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको आपके जीवनसाथी की ओर से भी कोई बेहद ही सुखद व आनंददायक समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देगा। संतान की ओर से आपका मन पुलकित रहेगा। आज आपकी संतान के क्रियाकलाप व उनकी व्यावहारिकता में आई सकारात्मकता आपके मन को आंतरिक तौर पर प्रसन्न करने का कार्य करेंगे। आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा।

मूलांक 8

यदि आज आप किसी नए कार्य के आरंभ हेतु मन बना रहे हैं, तो आपको गंभीरता से पूर्व में ही विचार कर लेने की आवश्यकता है, तभी आप किसी नए कार्य में हाथ लगाए। साथ ही कार्यों को लेकर पूर्व में ही योजनाबद्ध भी हो जाए ताकि आपको आगे चलकर अधिक चुनौतियों व परेशानियों का सामना ना करना पड़े। संभावना है कि आपके द्वारा आज के दिन आरंभ किया जाने वाला कार्य आपको बेहतरीन भविष्य प्रदान करें और आपके जीवन को सुखद बनाने का कार्य करें। अन्य मसलों को लेकर भी आपका दिन सामान्य तौर पर ठीक-ठाक बना रहेगा।

मूलांक 9

आज आप किसी समारोह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। घर परिवार में से किसी जन की ओर से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को दुखी करेगा। हालांकि अन्य क्षेत्रों की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आप बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति करेंगे और आपको लाभ भी प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आपका आज का दिन बढ़िया ही रहने वाला।