विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 30 नवंबर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 30 November 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 30 नवम्बर 2020 कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन सोमवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। हेमन्त ऋतु है। पूर्णिमा तिथि दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात मार्गशीर्ष माह की प्रतिपदा तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य अनुराधा नक्षत्र में रहते हुए वृश्चिक राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात वृषभ राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट पर।

चंद्रोदय: शाम 05 बजकर 30 मिनट पर।
चन्द्रास्त: चन्द्रास्त नहीं है।

ये भी पढ़ें: सोमवार के मंत्र एवं उपाय, जानें कैसे करें भोले भंडारी की आराधना

नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र पूरे दिन बना रहेगा।

योग: शिव योग सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद सिद्ध योग शुरू होगा।

करण: बव योग दोपहर 02 बजकर 57 मिनट तक, फिर बालव योग 01 दिसंबर सुबह तड़के 04 बजे तक बना रहेगा, जिसके बाद कौलव योग की शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें: चंद्र दोष निवारण के उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • सर्वार्थ सिद्धि योग पूर्ण दिन बना रहेगा।
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 38 मिनट (01 दिसंबर 00:38am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 01 दिसंबर 2020 प्रातः 05 बजकर 11 मिनट से 01 दिसंबर प्रातः 06 बजकर 01 मिनट तक बना रहेगा।
  • अमृत काल 1 दिसंबर प्रातः 05 बजकर 01 मिनट से 1 दिसंबर प्रातः 06 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल सुबह 08 बजकर 12 मिनट से सुबह 09 बजकर 35 मिनट तक बना रहेगा।
  • यमगण्ड सुबह 10 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक है।
  • गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 26 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से दोपहर 01 बजकर 16 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल रात 11 बजकर 40 मिनट से देर रात्रि 01 बजकर 30 मिनट (01 नवंबर 01:30am) तक बना रहेगा।