विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 27 मई 2020

Aaj Ka Panchang 27 May 2020

आज दिनांक 27 मई 2020 ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन बुधवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है।

आज पंचमी तिथि मध्य रात्रि 12 बजकर 32 मिनट तक बनी रहेगी। इसके बाद फिर षष्ठी तिथि का आरंभ हो जायेगा। आज पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 28 मिनट तक बना रहेगा जिसके बाद पुष्य नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके अलावा आज वृद्धि योग मध्य रात्रि 02 बजकर 22 मिनट (02:22am 28 मई 2020) तक बना है, फिर ध्रुव योग का आरम्भ होगा। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक बव करण बना रहेगा, जिसके बाद बालव करण अर्धरात्रि 12 बजकर 32 मिनट तक बना रहेगी। इसके बाद कौलव करण आरम्भ होगा। आज चंद्रमा दिन-रात कर्क राशि में संचार कर रहा है।

सूर्योदय:  सुबह 05 बजकर 26  मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 11 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: अपना राशिफल जानें

चंद्रोदय: प्रातः 09 बजकर 12 मिनट पर।
चन्द्रास्त: संध्या 11 बजकर 27 मिनट पर।

शुभ मुहूर्त

  • रवि योग प्रातः 05 बजकर 25 मिनट से प्रातः 07 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 59 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक है।
  • निशिता मुहूर्त मध्य रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से लेकर अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 39 (00:39am 28 मई 2020) तक है।
  • अमृत काल 28 मई 2020 प्रातः 01 बजकर 02 मिनट (01:02am) से दोपहर के 02 बजकर 38 मिनट (02:38am) तक रहेगा।

अशुभ मुहूर्त

  • यमगंड प्रातः 07 बजकर 08 मिनट से 08 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
  • गुलिक काल प्रातः 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त का योग आज केवल एक बार प्रातः 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
  • राहुकाल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल दोपहर 03 बजकर 28 मिनट से शाम 05 बजकर 04 मिनट तक है।

ये भी पढ़ें: माणिक्य रत्न और इसके लाभ

आज के मंत्र

बुधवार को उक्त मंत्र का जप करने से भगवान गणेश आपके जीवन के सारे कष्ट बाधाओं को हर लेते हैं एवं शुभ फल प्रदान करते हैं। इस मंत्र का कम से कम 21 बार उच्चारण अवश्य करें। बुध ग्रह के उपाय देखें

गजाननं भूत गणादि सेवितं कपित्थ जम्बू फल चारूभक्षणं।
उमासुतं शोक विनाशकारकं नमामि विघ्रेश्वरपादपंकजम।।

बुधवार को निम्नलिखित मंत्र का जप करने से श्री गणेश आपकी बौद्धिक क्षमता को विकसित करते हैं, साथ ही जीवन के सभी तनाव को समाप्त करते हैं। इस मंत्र के जप से आपकी समझ एवं बौद्धिकता में वृद्धि होती है जिससे लोग आपका मान सम्मान करते हैं।

  • ॐ नमो विघ्नहराय गं गणपतये नम:।

आज के उपाय

  • मूंग के लड्डू का भोग लगाएं। साथ ही गुड़ का भी प्रसाद चढ़ाये।
  • आज के दिन गाय को हरी घास खिलाएं साथ ही अपने भोजन का तीसरा हिस्सा गाय के लिए निकालें।
  • भगवान श्री गणेश की मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करें एवं दान पुण्य भी करें।
  • बुधवार  के दिन किन्नरों को हरे वस्त्र का दान करने से आपके सभी दोष मुक्त होते हैं एवं घर परिवार में सुख शांति बरकरार रहती है।