विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 18 सितम्बर 2020, दैनिक शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 18 September 2020 Hindi Panchang Today

आज दिनांक 18 सितम्बर 2020 आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शुक्रवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य दक्षिणायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। शरद ऋतु है। प्रतिपदा तिथि दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक चलायमान रहेगी, इसके पश्चात द्वितीय तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में रहते हुए कन्या राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा भी दिन-रात कन्या राशि मे संचार करेगा।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 06 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 20 मिनट पर।

चंद्रोदय: प्रातः 06 बजकर 50 मिनट पर।
चन्द्रास्त: शाम 07 बजकर 18 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के उपाय जो बढ़ाएंगे धन-दौलत

नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 03 मिनट तक, फिर हस्त नक्षत्र 19 सितम्बर प्रातः 04 बजकर 04 मिनट तक चलायमान रहेगा, जिसके बाद चित्रा नक्षत्र शुरू होगा।

योग: शुक्ल योग शाम 07 बजकर 45 मिनट तक रहेगा, इसके बाद ब्रह्म योग की शुरुआत होगी।

करण: बव करण दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक, इसके बाद बालव नक्षत्र रात 10 बजकर 57 मिनट तक बना रहेगा, तत्पश्चात कौलव करण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: शुक्र ग्रह दोष शांति के उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 12 मिनट से शाम 06 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
  • अमृत काल रात्रि 10 बजकर 53 मिनट से अर्धरात्रि 12 बजकर 13 मिनट (19 सितम्बर 00:13am) तक बना रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से लेकर मध्यरात्रि 12 बजकर 35 मिनट (19 सितम्बर 00:35am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 19 सितम्बर 2020 प्रातः 04 बजकर 36 मिनट से 19 सितम्बर प्रातः 05 बजकर 19 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • गुलिक काल प्रातः 07 बजकर 35 मिनट से प्रातः 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल का प्रभाव पहले प्रातः 08 बजकर 31 मिनट से प्रातः 09 बजकर 25 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल प्रातः 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
  • यमगण्ड दोपहर 03 बजकर 17 मिनट से शाम 04 बजकर 53 मिनट तक है।