विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का पंचांग 18 मई 2020

Aaj Ka Panchang 18 May 2020

आज दिनांक 18 मई 2020 ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि तथा दिन सोमवार का है। विक्रम संवत् 2077 है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध  में मौजूद है। ग्रीष्म ऋतु है। आज एकादशी का पर्व है जिसमे एकादशी तिथि दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक बनी रहेगी। इसके पश्चात द्वादशी तिथि का आरंभ हो जायेगा।

आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 04 बजकर 58 मिनट तक बना हुआ है, फिर रेवती नक्षत्र का भी आरंभ होना है। आज प्रीति योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 29 मिनट तक रहेगा जिसके बाद आयुष्मान योग प्रारम्भ हो जायेगा। इसके अतिरिक्त  आज बालव करण दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक है जिसके बाद फिर तैतिल करण शुरू हो जायेगा। आज चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय:-  सुबह 05 बजकर 28 मिनट पर।
सूर्यास्त:- शाम 07 बजकर 07 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: जानिये आपका आज का दैनिक राशिफल

शुभ मुहूर्त

किसी कार्य के आरम्भ करने के पूर्व मुहूर्त का ज्ञात होना अत्यंत आवश्यक है। शुभ मुहूर्त में आरंभ किया गया कार्य सदैव शुभफलदायी होता है। आज के शुभ मुहूर्तों में अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक बना हुआ है। अभिजीत मुहूर्त में आरंभ किया गया कार्य अवश्य ही फलदायी होगा। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक बना हुआ है। आज गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से 07 बजकर 17 मिनट तक है। इसके अतिरिक्त विशेष शुभ मुहूर्त में आज अमृत काल सुबह 11 बजकर 34 मिनट से दोपहर 01 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। उपरोक्त काल अवधि में आरम्भ किया कार्य ज्योतिषीय अनुरूप शुभ फलदायी है। अतः इस दौरान ही शुभ कार्यों की शुरुआत करें।

अशुभ मुहूर्त

अशुभ मुहूर्त में किये जा रहे कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होना तय माना जाता है। अतः किसी भी अच्छे कार्य के आरम्भ के पूर्व इन मुहूर्तों की काल अवधि की समझ आवश्यक है। आज के अशुभ मुहूर्त में राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक बना रहेगा। राहुकाल को सबसे अशुभ एवं संकट का काल माना जाता है। कहा जाता है इस दौरान आरम्भ किये गए कार्यों में अवश्य ही व्यवधान उत्पन्न होता है। इसके अतिरिक्त सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से 01 बजकर 40 मिनट तक रहेगा, फिर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट से 04 बजकर 23 मिनट तक। गण्ड मूल दोपहर 04 बजकर 58 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 28 मिनट तक। पूरे दिन पंचक रहेगा।

मंत्र

आज के दिन इस मंत्र का 108 बार जप करें साथ ही नियमित जप करने का संकल्प लें। इस मंत्र द्वारा आपके सभी कष्ट रोग जीवन की बाधाएं समाप्त होगी। यह मंत्र सर्वश्रेष्ठ एवं तीव्र प्रभावी माना जाता है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

अगर आपके गृह दोष आदि जैसी समस्याएं है, घर परिवार में कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है, तो आज के बाद इस मंत्र का अवश्य ही जप करें।

स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य,
दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।
उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति,
व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

 

आज के उपाय

  • आज के दिन शिवलिंग का दूध एवं केसर से अभिषेक करें।
  • विवाह संबंधी समस्याएं समाप्त होगी एवं शीघ्र विवाह के योग बनेंगे।
  • मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
  • नंदी (बैल) को हरी घास खिलाएं।
  • गरीब व जरूरतमंदों में भोजन बाँटे।
  • सफेद गाय को गुड़ और रोटी खिलाये।