विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

आज का दैनिक पंचांग 5 मार्च 2021

Aaj Ka Dainik Panchang 5 March 2021

आज दिनांक 5 मार्च 2021 फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन शुक्रवार का है। 2077 प्रमादी विक्रम सम्वत है। सूर्य उत्तरायण की स्थिति में उत्तर गोलार्द्ध में मौजूद है। वसंत ऋतु है। सप्तमी तिथि शाम 07 बजकर 55 मिनट तक चलायमान रहेगी, तत्पश्चात अष्टमी तिथि का आरम्भ होगा।

आज सूर्य पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में रहते हुए कुंभ राशि मे संचार करेगा, वहीं चंद्रमा दिन-रात वृश्चिक राशि में संचार करेगा।

सूर्योदय: प्रातः 06 बजकर 43 मिनट पर।
सूर्यास्त: शाम 06 बजकर 21 मिनट पर।

ये भी पढ़ें: शुक्र ग्रह को मजबूत करेंगे ये उपाय

नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र रात 10 बजकर 40 मिनट तक चलायमान रहेगा, फिर ज्येष्ठा नक्षत्र आरम्भ होगा।

योग: हर्षण योग रात 08 बजकर 46 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद वज्र योग शुरू होगा।

करण: विष्टि करण सुबह 08 बजकर 56 मिनट तक, फिर बव शाम 07 बजकर 53 मिनट तक बना रहेगा, जिसके बाद बालव शुरू होगा।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के मंत्र व उपाय

आज के शुभ मुहूर्त

  • रवि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 06 बजकर 44 मिनट से रात 10 बजकर 36 मिनट तक रहेंगे।
  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक है।
  • अमृत काल दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से दोपहर 02 बजकर 20 मिनट तक है।
  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 32 मिनट से दोपहर 03 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 14 मिनट से शाम 06 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
  • निशिता मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट (6 मार्च 00:09am) से लेकर देर रात्रि 12 बजकर 55 मिनट (6 मार्च 00:55am) तक रहेगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त 6 मार्च प्रातः 05 बजकर 05 मिनट से प्रातः 05 बजकर 50 मिनट तक बना रहेगा।

आज के अशुभ मुहूर्त

  • भद्रा काल प्रातः 06 बजकर 41 मिनट से प्रातः 08 बजकर 57 मिनट तक है।
  • गुलिक काल सुबह 08 बजकर 08 मिनट से सुबह 09 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
  • दुर्मुहूर्त काल पहले सुबह 09 बजकर 01 मिनट से सुबह 09 बजकर 52 मिनट तक, फिर दूसरी बार दोपहर 12 बजकर 54 मिनट से दोपहर 01 बजकर 45 मिनट तक बना रहेगा।
  • राहुकाल सुबह 11 बजकर 03 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है।
  • यमगण्ड दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से शाम 04 बजकर 58 मिनट तक है।
  • गण्ड मूल रात 10 बजकर 35 मिनट से 6 मार्च प्रातः 06 बजकर 43 मिनट तक बना रहेगा।
  • वर्ज्य काल 6 मार्च तड़के सुबह 03 बजकर 58 मिनट से प्रातः 05 बजकर 34 मिनट तक बना रहेगा।