विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 27 मार्च 2021

Daily Numerology Prediction 27 March 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 27 मार्च 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 9 है तो वही भाग्यांक 8 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आपके ऊपर पारिवारिक तौर पर जिम्मेदारियां काफी अत्यधिक बढ़ जाएँगी जिससे आप स्वयं को थोड़ा परेशान महसूस करने लगेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आज आपके जीवनसाथी की सेहत की स्थिति थोड़ी अधिक प्रभावित हो सकती है जिससे मुश्किलें बढ़ जाएंगी। कारोबार व कार्य क्षेत्र से जुड़े तथ्यों को लेकर आपका आज का दिन फायदेमंद बना रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

अंक 2

सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आप दूसरों की बातों पर अत्यधिक भरोसा कर या फिर दूसरों के राय विचार को अत्यधिक मन में बैठाकर अपनी ओर से कोई कदम नहीं उठाए तो बेहतर रहेगा, यह आपके लिए काफी अधिक नुकसानदायक साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके मन की उलझन का समाधान निकल आएगा।

ये भी देखें: शनिवार के दिन ये उपाय करने से घर में आएगी सुख समृद्धि, होगा भाग्योदय

अंक 3

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपको अपने कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आज आप वाहन की खरीदारी पर अपना काफी धन खर्च कर सकते हैं। आज के दिन आप कर्ज लेने के संबंध में विचार कर सकते हैं। आज के दिन लिया गया कर्ज संभवत आपको भविष्य में काफी अधिक परेशान करें। वहीं दूसरी तरफ आज आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य बन जाएंगे। अपने संबंधों को लेकर स्वयं को थोड़ा अधिक सुविधाजनक स्थिति में महसूस करेंगे।

अंक 4

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, पर सेहत के दृष्टिकोण से आप अपना विशेष ख्याल रखें। हालांकि स्थिति वर्तमान में बेहतर है, किंतु संभावना है कि मौसम में प्रभाव के कारण आप के स्वास्थ्य की स्थिति में गिरावट आ जाये। अतः अपना अधिक से अधिक ध्यान रखें। वहीं आज आपको अपने सभी कार्य को हिम्मत व धैर्य से करने की आवश्यकता है। आज आपको अपने जीवन साथी की ओर से भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपके अंदर एक अलग ही प्रकार की संतुष्टि की भावना रहेगी।

अंक 5

आज आप स्वयं का मानसिक तौर पर प्रसन्न महसूस करेंगे। आप का मन भी खुश रहेगा। वहीं कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आप आज कुछ परेशानियों से भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ जाए। किंतु इनसे आपको अत्यधिक व्यतीत होने की आवश्यकता नहीं है, यह स्थितियां आपके कारोबार को आंतरिक तौर पर सुदृढ़ बनाने हेतु लाभकारी साबित होगी। सेहत के दृष्टिकोण से आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, बस अपनी मेहनत में निरंतरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

ये भी देखें: अटका हुआ धन पाने के अचूक उपाय

अंक 6

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपका आज का दिन अनुकूल बना रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिए प्रगति प्रदायक साबित हो सकता है। आर्थिक स्तिथि को लेकर आज आपको सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। अनावश्यक व्यय आपके लिए आगे चलकर आर्थिक तंगी की स्तिथि उत्पन्न कर सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन से सम्बंधित तथ्यों को लेकर दिन ठीक है।

अंक 7

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज आप अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर काफी अत्यधिक चिंतित व परेशान नजर आएंगे, आपका मन भी शांत रहेगा। आज गृहस्थ का वातावरण भी कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके घर का वातावरण तनाव से युक्त बना रहेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन ठीक नहीं है। आज आप अपने कार्य को जल्दबाजी में निपटाने से बचें, कार्य को बेहतरीन तरीके से सूझबूझ के साथ करें तो बेहतर होगा न था जल्दबाजी में। आपकी एक छोटी सी गलती आपके लिए महंगी साबित हो सकती हैं।

अंक 8

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आज आपको योजनाबद्ध तरीके से अपने कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रेम सम्बंधित मामलों में दिन बेहतर रहने वाला है, आपके मध्य खुशहाली व प्रेम का भाव बना रहेगा। आज आपको अपने घर परिवार के जनों के साथ यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा खुशहाली से भरी रहने वाली है। आज आपको अपनी संतान की ओर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आप आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं।

अंक 9

अचल संपत्ति से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आप का दिन काफी अच्छा व बेहतर बीतने वाला है। आज आपको थोड़ी जिम्मेदारी से बौद्धिकता से कार्य करने की आवश्यकता है। आज आपको आपके मित्रों की वजह से समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। आपके समक्ष चुनौतीपूर्ण स्थितियां आएंगी। आज आपका घूमने फिरने अथवा मौज मस्ती के कार्यों में खूब मन लगेगा। शादीशुदा जीवन व्यतीत कर यह जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा, आज अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने के बारे में विचार कर सकते हैं।