विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 27 दिसम्बर 2020

Daily Numerology Prediction 27 December 2020 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 27 दिसम्बर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 09 है तो वहीं भाग्यांक 7 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

आपका आज का दिन काफी अच्छा बीतने वाला है। घर परिवार का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आपको संतुष्टि देगा। पारिवारिक तथ्यों को लेकर आप काफी सकारात्मक भी नजर आएंगे। वहीं कार्यों का आपके ऊपर अत्यधिक दबाव बढ़ सकता है। आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान आप स्वयं को अंदर से बेचैनी व अन्य प्रकार की समस्याओं से ग्रसित महसूस करेंगे। अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें ताकि आपके स्वास्थ्य पर आपके कार्यों का प्रभाव परिलक्षित ना हो।

अंक - 2

आज आपको धैर्य धर कर रहने की जरुरत है, साथ ही समझदारी से कार्य लेने की आवश्यकता है। अत्यधिक उतावले ना हो। सेहत की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। वहीं कारोबार को लेकर अनियमितता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कारोबार पर अधिक ध्यान व समय दें और इसे नियमित निरंतर बनाए रखें। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाले हैं। आज आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को महत्व देंगे और उनकी जिम्मेदारियों में अपनी भी भागीदारी निभाएंगे जिससे आपका आज का दिन अच्छा भी बीतेगा और आपके मध्य आपसी समझ व प्रेम की भावना विकसित होगी।

अंक - 3

आपका आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आपको आपके स्वजनों व सगे संबंधियों में से किसी की ओर से कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मन को विचलित कर देगा, साथ ही घर परिवार का वातावरण भी इससे प्रभावित होगा। आर्थिक मसलों को लेकर आज का दिन आपका खर्चीला रहने वाला है। आज आप अपनी योजना पर पुनर्विचार कर अपनी योजनाओं को लेकर आत्मविश्वास से भरपूर हो जाएंगे और अपनी योजनाओं पर भरोसा करते हुए उसे बेहतरीन तरीके से शुरुआत करने का कार्य करेंगे।

ये भी देखें: जानिए धनु वार्षिक राशिफल 2021

अंक - 4

आपका आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। हालांकि आज आपके मन में आपके किसी सहकर्मियों व किसी अन्य जन के प्रति ईर्ष्या द्वेष आदि की भावना उत्पन्न हो सकती है जो आपके अंदर नकारात्मक प्रवृत्तियों को जागरूक करेगी। ऐसे ईर्ष्या, द्वेष आदि की भावनाओं से स्वयं को बचाएं और स्वयं को सकारात्मक रखने का प्रयत्न करें। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपके संबंध में मजबूती आएगी। वहीं घर परिवार के विषयों व घरेलू मुद्दों पर आज पारिवारिक जनों के साथ वार्तालाप हो सकती हैं। ऐसे मसलों में सोच समझ कर ही अपना निर्णय सुनाए।

अंक - 5

आज आपको कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं। अपनी उपलब्धियों को लेकर काफी उत्साहित हर्ष से भरा हुआ महसूस करेंगे। हालांकि आज आपके समक्ष कई तथ्यों को लेकर दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप दूसरों की मदद हेतु तत्पर रहेंगे। आज आप अपने तथ्यों को गोपनीय रखने की चेष्टा में रहेंगे और आपके मन में तथ्यों को उजागर हो जाने का भय बना रह सकता है। संभवत ऐसी स्थितियों से विशेषकर प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को गुजरना पड़े जो आपके लिए नई समस्या व भय उत्पन्न करने का कार्य  करेगी।

अंक - 6

आज आपके समक्ष अनेक प्रकार की परेशानियां व समस्याएं उत्पन्न होंगी। आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है। अपनी बौद्धिकता का इस्तेमाल करें और विवेक से निर्णय लें। आज के दिन आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, संभवत यह यात्रा आपके कारोबार आदि से जुड़े मसलों को लेकर संबंधित हो। संभावना है कि यह यात्रा आपके लिए लाभकारी रहेगी। हालांकि इस दौरान आप स्वयं को काफी एक्टिव रखें।

ये भी देखें: धन अर्जन के लिए अपनाइये वास्तु के कुछ खास चमत्कारी उपाय

अंक - 7

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन सामान्य सा बना रहेगा। आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। जिन लोगों को आपने कर्ज उधार आदि दे रखा था, उनकी ओर से भी आप धन वसूली कर सकते हैं और संभवत आपको आपके पैसे वापस भी मिल जाए। आज जोश व आवेश में आकर कोई भी निर्णय ना ले, समझदारी दर्शाए। आज के दिन यदि आप किसी भी कार्य की जिम्मेदारी लेंगे तो संभावना है कि उसमें आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति हो, साथ ही आप सफलता की प्राप्ति भी कर सकते हैं। किंतु अपनी मेहनत में कटौती ना आने दे और आलस्य को स्वयं पर हावी न होने दें।

अंक - 8

सेहत को लेकर आपका आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से आप ग्रसित रहेंगे। आज आपके अंदर बेचैनी, तनाव आदि की भावना बनी रहेगी। अनिद्रा आदि से आप पीड़ित हो सकते हैं। आपका मन भी परेशान रहेगा। आज आपको धैर्य व आत्मविश्वास से कार्य लेने की आवश्यकता है, तभी आप लाभ की प्राप्ति कर पाएंगे। हालांकि आपकी दूरदर्शिता व बौद्धिकता आपको कोई विशेष लाभ दिला सकती हैं। आपको किसी विशेष उपलब्धि व तरक्की आदि की प्राप्ति होगी। आज अपनी भावनाओं पर संयम बनाए रखें।

अंक - 9

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन ठीक नहीं रहेगा, आर्थिक तथ्यों को लेकर आपको समझदारी दर्शाने की आवश्यकता है। सोच समझकर ही अपने कदम आगे बढ़ाए। आज आपकी व्यक्तिगत परेशानियों के भी आप पर हावी हो जाने के आसार हैं। व्यक्तिगत जीवन में अनेकानेक प्रकार की परेशानी व समस्याएं बनी रहेगी जो आपके मन को परेशान करेगी। वहीं घर परिवार के जनों की ओर से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को भी अपने प्रियजन की ओर से कोई विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है।