विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 26 अगस्त 2020

Daily Numerology Prediction 26 August 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 3

हंसी ठिठोली को मर्यादित रखें अन्यथा यह आपके लिए महंगा पड़ सकता है। किसी के साथ मनमाना बर्ताव आपके संबंध व छवि को बिगाड़ सकता है। फिजूल की चीजों में अपना समय व्यर्थ ना करें अन्यथा आप अपने कार्य को पूर्ण करने में असफल हो जाएंगे। आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं, किंतु यह यात्रा आप के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है, इस यात्रा में आपको शारीरिक समस्याओं के साथ-साथ आर्थिक क्षति भी झेलनी पड़ सकती है। किसी चोरी-चकारी के हो जाने की आशंका है, संभवत कोई ना कोई दुर्घटना आवश्यक है। अतः यात्राओं को बिल्कुल नजरअंदाज कर ले। यदि आप ब्लड प्रेशर के रोगी है तो आज आपको समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनाए रखने की चेष्टा करें, अपने बर्ताव में सादगी लाएं ताकि परिवारिक माहौल बढ़िया बना रहे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।

अंक - 4

आपका आज का दिन काफी बढ़िया बितने वाला है। आप अपना अधिक समय घर परिवार की आवश्यकता की पूर्ति में लगाएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य की स्थिति अब पहले की अपेक्षा बेहतर हो रही है जो पारिवारिक माहौल को खुशहाल करेगा। आज आपके समक्ष कार्यक्षेत्र में कई प्रकार की चुनौतियां आएंगी। आपको इन सभी चुनोतियों से डटकर हौसले के साथ सामना करने की आवश्यकता है, तभी आप सफलता के शीर्ष तक पहुंच पाएंगे। जो भी जातक अपने सरकारी अथवा कानूनी मसले को लेकर लंबे समय से प्रयत्नशील है, उनके प्रयत्न आज सफल हो सकते हैं। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को अपने प्रिय जन का सहयोग व समर्थन प्राप्त होगा जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा, आज आपके रिश्ते भी बेहतर होंगे।

ये भी देखें: आज का कुंभ राशिफल

अंक - 5

आज आपका धार्मिक क्रियाकलापों की ओर मन आकर्षित होगा, पूजा-पाठ आदि में अपनी भागीदारी निभाएंगे जिससे आप स्वयं को आंतरिक तौर पर खुश एवं आत्मिक तौर पर संतुष्ट महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में जो भी समस्याएं आ रही थी, वे सभी समाप्त होगी एवं आपके कार्य बन जाएंगे। अटके हुए सरकारी कार्य भी बन जाने के आसार हैं। हालांकि आज आपके खर्चे से संबंधित कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। घर परिवार में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जो  पारिवारिक जनों के सहयोग से हल भी हो सकती हैं। आज आपकी पारिवारिक समस्याओं का समापन होगा एवं स्थिति पहले की अपेक्षा काफी बेहतर हो जाएंगी। आज आप शृंगारिक प्रसाधनों की खरीदारी करेंगे, उसमें अपना काफी धन व्यय कर सकते हैं।

आगे पढ़ें बाकी के नंबर का भविष्यफल...