Warning: session_start(): open(/var/cpanel/php/sessions/ea-php74/sess_aa5f8da71fda18fc588792cf4da28049, O_RDWR) failed: No space left on device (28) in phar:///home/astrokaka/public_html/app.1.1.1.phar/globalConfig/sessionController.php on line 29

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php74) in phar:///home/astrokaka/public_html/app.1.1.1.phar/globalConfig/sessionController.php on line 29
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 25 सितम्बर 2020 - Numerology Today 25 September 2020

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 25 सितम्बर 2020

Daily Numerology Prediction 25 September 2020 Ank Jyotish Bhavishya

मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि के अंकों का योग होता है। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 12 है तो आपके आपका मूलांक 1 + 2 = 3 होगा। वहीं यदि आपकी जन्म तिथि दो सामान्य अंको की होती है, जैसे कि 11 तो आपका मूलांक 1 + 1 = 2 होगा। किंतु यदि आप की जन्मतिथि केवल 1 अंकों की है जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 है तो आपका मूलांक 9 ही होगा। वहीं जातकों के पूर्ण जन्म तिथि अर्थात जन्म वर्ष, जन्म माह , जन्म तिथि तीनों के योग को भाग्यांक कहते हैं। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 अगस्त 2000 की है तो आप का भाग्य अंक 9 + 8 + 2 + 0 + 0 + 0 = 19 यानी कि 1 + 9 = 10 यानी कि कुल मिलाकर भाग्यांक 1+ 0 = 1 होगा।

आज दिनांक 25 सिंतबर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 7 है तो वही भाग्यांक 2 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

आज आपके अंदर विशेष जोश, उत्साह, उमंग व आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आपके पुराने मानसिक तनाव समाप्त होंगे, साथ ही आपके सभी कार्य भी आपके अनुरूप ही बनते चले जाएंगे। आज आप स्वयं को आत्मिक तौर पर शांत व मानसिक तौर पर प्रसन्न महसूस करेंगे। आज के दिन आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके पारिवारिक जनों की लिए लाभदायक साबित होगा।  कुल मिलाकर दिन आपका काफी बेहतर रहने वाले हैं।

अंक - 2

कार्यक्षेत्र में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है, कारोबार की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। आज के दिन आर्थिक मसलों को लेकर भी अधिक से अधिक सतर्क रहे। आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए हानि प्रद साबित हो सकता है, कहीं भी सट्टा अथवा अन्य लेन-देन न हीं करें तो बेहतर रहेगा। आज आपको पिता की ओर से सहयोग की प्राप्ति होगी जो आपके समस्याओं के समाधान का कार्य करेगी जिससे आपका मानसिक तनाव भी कम होगा।

ये भी देखें: आज का कन्या राशिफल देखें

अंक - 3

कारोबार की स्थिति बेहतर होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा जिस वजह से आप अन्य लोगों तक भी प्रसन्नता बाटने हेतु प्रयासरत रहेंगे। आप अपने आसपास के माहौल को खुशहाल बनाने में लगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन भी खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है, हालांकि घर परिवार के किसी अन्य दो जनों के मध्य वाद विवाद हो सकता है जिसे आप अपनी ओर से शांत करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे, किंतु अधिक हस्तक्षेप ना करें अन्यथा यह आपके लिए महंगा पड़ सकता है। आज आपके ससुराल पक्ष में लोग आप की काफी तारीफ करेंगे। आप के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

आगे पढ़ें बाकी के नंबर का भविष्यफल...