विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 24 नवंबर 2020

Daily Numerology Prediction 24 November 2020 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 24 नवंबर  2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 06 है तो वही भाग्यांक 3 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

आपका आज का दिन खुशियों से भरा पूरा रहने वाला है। आपका दिन सुख-शांति से पूर्ण रहेगा। आप स्वयं को उत्साह से भरा हुआ भी महसूस करेंगे। हालांकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, आपकी सेहत के हालात बिगड़ जाने के आसार नजर आ रहे हैं। जबकि पारिवारिक वातावरण खुशहाल शांतिपूर्ण रहेगा, पारिवारिक जनों के साथ आप अपना समय व्यतीत करेंगे। घर के बच्चों पर अधिक ध्यान देंगे। सरकारी कार्य व कानूनी मसलों में आप को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, कई प्रकार की अड़चनें आएंगी। आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

अंक - 2

आप अपनी संतान की ओर काफी अधिक आकर्षित रहेंगे, उन पर आप अपना काफी समय और ध्यान देंगे। आप अपनी संतान को बौद्धिक व आत्मिक रूप से प्रस्तुत करने का प्रयास करेंगे। वहीं कारोबार से जुड़े भविष्य की योजनाओं का निर्धारण कर सकते हैं। आज आपको शारीरिक कष्टों से जूझना पड़ सकता है, वातावरण में परिवर्तन होने की वजह से भी शारीरिक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होंगी। आज आपके नए-नए लोगों से संपर्क बढ़ेगे जिससे आपका दिन काफी शानदार बीतेगा और हर कार्य में बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त होंगे। विरोधियों से थोड़ा संभल कर रहे।

ये भी पढ़ें: पूजन व मंदिर का ऐंसे रखें ध्यान, मिलेंगे शुभ फल

अंक - 3

आज आपके सभी कार्य आपके मनोनुकूल पूर्ण होंगे। आप जिस भी कार्य हेतु अपेक्षा एवं प्रयास रखेंगे, उन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। आप संतान के विवाह से संबंधित तथ्यों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे, संभवत उनके विवाह तय भी हो जाए। नव विवाहित जातक आज हनीमून आदि को लेकर प्रोग्राम बना सकते हैं। कारोबारी तौर पर आज आपके ऊपर दबाव बना रहेगा, परन्तु आपको लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य किसी बात को लेकर आपसी संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

अंक - 4

आज आपकी सेहत से जुड़े मसलों के लिए दिन ठीक नहीं है, स्वास्थ्य को लेकर अधिक सचेत रहें, छोटी सी लापरवाही भी आपके लिए बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकती है। आज आप पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रयासरत नजर आएंगे, इसके लिए आप काफी धन भी व्यय कर सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज के दिन निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आज आपका मन पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यों में लगा रहेगा, आप ऐसे कार्य में अपना अधिक समय देंगे। आज आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियों के भी बढ़ जाने के आसार हैं।

अंक - 5

कारोबार को लेकर आपका समय बढ़िया रहने वाला है। आपके कारोबार में नई नई उम्मीदों के जागृत होने के आसार हैं। बड़े-बुजुर्गों का आपको प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा, उनकी ओर से आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है जिस वजह से आपके कार्य सिद्ध होते चले जाएंगे। कानूनी मसलों को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, भिन्न-भिन्न प्रकार की अड़चनें आएंगी। आज आपका दिन संघर्षकारी रहेगा। कार्यों को लेकर आपको नियोजित तरीके से आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आज यदि आप किसी तथ्य को लेकर स्वयं को दुविधा की स्थिति में महसूस कर रहे हैं या फिर मदद की आवश्यकता हो तो वरिष्ठ जनों की सलाह अवश्य ही ले ले। आज मित्रों द्वारा आपको मदद की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें: मंगल के दुष्प्रभावों को दूर करेंगे ये सरल उपाय

अंक - 6

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन समस्याओं से भरा रहने वाला है, आ आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी प्रकार की अनहोनी व दुर्घटना आदि के भी घटित होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ जातक आज अपने जीवन में कुछ नया व रचनात्मक करने हेतु प्रयासरत रहेंगे जिनके लिए आज का दिन अनुकूल साबित होने वाला है। आपको अपने आलस्य पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है, आलस्य की वजह से आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। आज अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें। आर्थिक हालात आपके पहले की अपेक्षा बेहतर होंगे।

अंक - 7

आज आपकी प्रतिभा चंहु ओर फैलेगी, आप के मान-सम्मान में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपके आर्थिक हालात बेहतर होंगे। लंबे अरसे के पश्चात किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिसे आप अपने मन की भावनाएं व समस्याएं भी जाहिर करेंगे। कारोबार को लेकर आप नियोजित तरीके से आगे बढ़ेंगे जिससे आपके कारोबार के हालात बेहतर होंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा अशांतिपूर्ण बीतने वाला है। आज कुछ ऐसी घटनाएं घटित हो सकती हैं जो आपके मन को थोड़ा खिन्न कर सकती हैं।

अंक - 8

आज आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। आप अपने कारोबार के वृद्धि हेतु कुछ नए-नए मार्ग के संबंध में विचार करेंगे। आप संचार व तकनीक से जुड़े नए नए संसाधनों से भी अपने लाभ हेतु प्रयत्न करेंगे। आज आपको आपके मित्रों की मार्गदर्शन की वजह से कोई बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपको सफलता की प्राप्ति होगी किंतु आपको अपनी ओर से भी मेहनत करनी ही होंगे।

अंक - 9

आज आपको अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने की आवश्यकता है। योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को अगर आप पूर्ण करेंगे, तो ही आप उचित लाभ की प्राप्ति कर पाएंगे अन्यथा यूं ही आपका किया कराया सब व्यर्थ हो जाएगा। सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, अतः कार्यों को सही तौर तरीके से बौद्धिकता के साथ पूर्ण करें। आज खानपान में लापरवाही ना बरतें अन्यथा आपके स्वास्थ्य के प्रभावित होने के आसार हैं। आज आपके खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आज अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा वाद विवाद बढ़ सकता है।

क्या होता है मूलांक?

मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि के अंकों का योग होता है। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 12 है तो आपके आपका मूलांक 1 + 2 = 3 होगा। वहीं यदि आपकी जन्म तिथि दो सामान्य अंको की होती है, जैसे कि 11 तो आपका मूलांक 1 + 1 = 2 होगा। किंतु यदि आप की जन्मतिथि केवल 1 अंकों की है जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 है तो आपका मूलांक 9 ही होगा। वहीं जातकों के पूर्ण जन्म तिथि अर्थात जन्म वर्ष, जन्म माह , जन्म तिथि तीनों के योग को भाग्यांक कहते हैं। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 अगस्त 2000 की है तो आप का भाग्य अंक 9 + 8 + 2 + 0 + 0 + 0 = 19 यानी कि 1 + 9 = 10 यानी कि कुल मिलाकर भाग्यांक 1+ 0 = 1 होगा।