विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 23 सितम्बर 2020

Daily Numerology Prediction 23 September 2020 Ank Jyotish Bhavishya

मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि के अंकों का योग होता है। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 12 है तो आपके आपका मूलांक 1 + 2 = 3 होगा। वहीं यदि आपकी जन्म तिथि दो सामान्य अंको की होती है, जैसे कि 11 तो आपका मूलांक 1 + 1 = 2 होगा। किंतु यदि आप की जन्मतिथि केवल 1 अंकों की है जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 है तो आपका मूलांक 9 ही होगा। वहीं जातकों के पूर्ण जन्म तिथि अर्थात जन्म वर्ष, जन्म माह , जन्म तिथि तीनों के योग को भाग्यांक कहते हैं। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 अगस्त 2000 की है तो आप का भाग्य अंक 9 + 8 + 2 + 0 + 0 + 0 = 19 यानी कि 1 + 9 = 10 यानी कि कुल मिलाकर भाग्यांक 1+ 0 = 1 होगा।

आज दिनांक 23 सिंतबर 2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 5 है तो वही भाग्यांक 9 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामले में आपको बढ़िया परिणाम की प्राप्ति होगी। वहीं अन्य क्षेत्र में आपको अपमान झेलना पड़ सकता है। आज आप अपने कार्य क्षेत्र के स्थितियों पर नजर बनाए रखें, संभवत कोई व्यक्ति आपके कारोबार की स्थिति को प्रभावित करने हेतु कोई अनर्गल कार्य कर सकता है। भाइयों से किसी तथ्य को लेकर वाद विवाद हो सकते हैं। संतान के प्रति आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, आप एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील नजर आएंगे।

अंक - 2

कार्यक्षेत्र में आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आप खूब तरक्की करेंगे। आपके कारोबार की स्थिति बढ़िया होगी। आज आप किसी नई उपलब्धि को हासिल कर सकते हैं, साथ ही आप अपने कार्य क्षेत्र के विस्तार हेतु नई-नई नीतियों पर कार्य करेंगे। आज आपके किसी कार्य में काफी समय लग सकता है। आप अपने कार्य की पूर्ति हेतु प्रयासरत रहेंगे, बावजूद इसके कार्यों को पूर्ण करने में आप समय से चुक जाएंगे जिस वजह से आपके मन में असंतुष्टि की भावना बनी रहेगी। आज आप किसी तथ्य को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे। आप अपने कार्यभार में किसी भी प्रकार की चूक की चाह नहीं रखते हैं, इस वजह से अपने कार्य को लेकर काफी परेशान रहेंगे। वहीं प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातको में भरोसा बरकरार रहेगा।

ये भी देखें: ये 6 वस्तुएं हैं श्री कृष्ण को अत्यंत प्रिय

अंक - 3

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। घर परिवार में एकता व प्रेम की भावनाएं बढ़ेंगी। पारिवारिक जनों के मध्य रिश्ते बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका आज का दिन बढ़िया रहने वाला है, किंतु आप को सतर्क रहने की आवश्यकता है, किसी प्रकार के नुकसान आदि के हो जाने के आसार है। आर्थिक लेनदेन में आपको सावधानी बरतना चाहिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आज के दिन आपको किसी से भी कोई उम्मीद रखने की आवश्यकता नहीं है अन्यथा आप स्वयं को दुखी महसूस करेंगे। आज आपको सभी कार्य स्वयं ही करने चाहिए, अपनी जिम्मेदारियों को खुद ही पूर्ण करें तो बेहतर हैं। प्रतियोगिता परीक्षा आदि में भाग ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है। यदि आप नौकरी हेतु प्रयासरत हैं तो आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है।

आगे पढ़ें बाकी के नंबर का भविष्यफल...