विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 21 जनवरी 2021

Daily Numerology Prediction 21 January 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 21 जनवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 3 है, तो वहीं भाग्यांक 9 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज आपको अपनी बौद्धिकता व समझदारी से अपने कार्य करने की आवश्यकता है। सोच समझकर ही अपने कदम आगे बढ़ाये अन्यथा आप अपने लिए स्वयं ही मुसीबत खड़ी कर लेंगे। वहीं सरकारी कार्यों में आज आपको अधिक कठिनाइयों की अनुभूति होगी, आपके समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां स्वयं ही खड़ी हो जाएंगी। ऐसे में आपको धैर्य और संयम रखते हुए अपने आप पर नियंत्रण स्थापित करने की आवश्यकता है। आज अपने क्रोध पर भी नियंत्रण बनाए रखें।

अंक 2

आपके लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है, आपको अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है, हालांकि कोशिश करें कि अपने प्रियजन से किसी भी तथ्य को लेकर अधिक बहस बाजी ना हो पाए। किसी तथ्य को अधिक तूल न दें, अन्यथा यह आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। यात्राओं को लेकर आपका आज का दिन बेहतर रहेगा।

ये भी देखें: वर्ष 2021 में कब-कब लगेंगे से ग्रहण, जानिए तिथि, समय और सूतक काल

अंक 3

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको बेहतरीन परिणाम व लाभ की प्राप्ति होगी। हालांकि किसी भी तथ्य को लेकर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने का प्रयत्न करें अन्यथा आप अपने लिए नई समस्या खड़ी कर लेंगे। आज अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में आज किसी से अधिक बहसबाजी व विवादास्पद स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। लंबे अरसे के बाद पुराने मित्रों से मुलाकात का अवसर प्राप्त होगा। विदेश में नामांकन व विदेश में पढ़ाई आदि करने हेतु इच्छुक विद्यार्थियों की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है।

अंक 4

कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों के पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको कोई सुखद व शुभ कार्य समाचार प्राप्त हो सकता है। अचल संपत्ति की खरीदारी के योग बन रहे हैं। पेट से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, अतः अपने खान-पान का ख्याल रखें तथा खान-पान में सात्विक आहार का अधिक से अधिक सेवन करें। बाहर के खाने को नजरअंदाज करें।

अंक 5

आज आपका मन काफी विचलित रहेगा। आप स्वयं को काफी तनाव ग्रस्त व चिंतित महसूस करेंगे। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन थोड़ा विवादित हो सकता है। आपको अपनी बौद्धिकता और चतुराई के साथ कार्य लेने की आवश्यकता है, तभी आपके कई कार्य बन पाएंगे। आपके कुछ अटके व महत्वपूर्ण कार्य आज बन सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज अपने विचारों पर व अपनी मानसिक कल्पना के ऊपर जरा नियंत्रण रखें।

ये भी देखें: आज का मेष राशिफल जानें

अंक 6

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपके व आपके जीवनसाथी के मध्य वाद-विवाद बढ़ सकता है। आपके जीवनसाथी के सेहत की स्थिति भी कुछ ठीक नहीं रह रहेगी। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपका अति क्रोधी स्वभाव कई प्रकार की समस्याओं का जनक बन सकता है। बेवजह की बातों पर अपना समय व्यर्थ ना करें, फिजूल की बातों को अधिक तूल न दें। आज के दिन यात्रा के योग बन रहे हैं, हालांकि यात्रा आपके लिए कुछ खास लाभकारी नहीं रहेगी।

अंक 7

घर परिवार का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिवार में चँहु ओर अशांतिपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर आपका दिन काफी हद तक विवादित हो सकता है, घर परिवार का वातावरण भी संभवतः अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर ही अधिक नकारात्मक हो सकता है। हालांकि संतान की ओर से आपको कोई ऐसा अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है जो आपके मानसिक तनाव आदि को समाप्त करने वाला साबित होगा।

अंक 8

पारिवारिक जनों का आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जनों की वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटकते-अटकते बन जाएंगे। आज घर परिवार में चहुँ ओर खुशहाली बरकरार रहेगी। आपके मन में परोपकार व सौहार्द की भावनाएं जागृत होंगी। आप बड़े-बुजुर्गों के प्रति अपनी तरफ से दयालुता दिखाएंगे और उनकी सेवा कर आशीर्वाद भी लेंगे। आज आपके घर परिवार का वातावरण काफी हद तक व्यस्तता पूर्ण रहेगा। पारिवारिक गतिविधियां व कार्यों में बढ़ोतरी आएगी।

अंक 9

किसी भी नए कारोबार के आरंभ हेतु आपका आज का दिन काफी अच्छा साबित होने वाला है। आपके काफी पहले दिए हुए पुराने अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। आज आपका मन शांत रहेगा, आप स्वयं को सकारात्मक महसूस करेंगे। घर परिवार का वातावरण भी सकारात्मक व आपके लिए अनुकूल बना रहेगा जिस वजह से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन भी सामान्य तौर पर अच्छा ही रहने वाला है।