विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 19 नवंबर 2020

Daily Numerology Prediction 19 November 2020 Ank Jyotish Bhavishya

मूलांक व्यक्ति के जन्मतिथि के अंकों का योग होता है। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 12 है तो आपके आपका मूलांक 1 + 2 = 3 होगा। वहीं यदि आपकी जन्म तिथि दो सामान्य अंको की होती है, जैसे कि 11 तो आपका मूलांक 1 + 1 = 2 होगा। किंतु यदि आप की जन्मतिथि केवल 1 अंकों की है जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 है तो आपका मूलांक 9 ही होगा। वहीं जातकों के पूर्ण जन्म तिथि अर्थात जन्म वर्ष, जन्म माह , जन्म तिथि तीनों के योग को भाग्यांक कहते हैं। जैसे कि यदि आप की जन्म तिथि 9 अगस्त 2000 की है तो आप का भाग्य अंक 9 + 8 + 2 + 0 + 0 + 0 = 19 यानी कि 1 + 9 = 10 यानी कि कुल मिलाकर भाग्यांक 1+ 0 = 1 होगा।

आज दिनांक 19 नवंबर  2020 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 1 है तो वही भाग्यांक 7 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक।

अंक - 1

प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिजन के साथ घूमने की योजनाएं निर्धारित करेंगे। आज आप साझेदारी में कोई नया कारोबार आरंभ कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन  अत्यंत ही शुभ कार्य व लाभकारी साबित होने वाला है।

अंक - 2

आज आपके सभी अटके के कार्य बन जाएंगे। आपके अंदर जोश, उत्साह और स्फूर्ति बरकरार रहेगी। आप अपने बौद्धिक तथ्यों  की मदद से कई कार्यों को पूरा कर लेंगे। आज आपको पारिवारिक जनों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अचल संपत्ति से जुड़े कार्यों में कुछ अड़चनें आ सकती हैं, वहीं प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातक आज अपने प्रियजन को खुश रखने का अधिक से अधिक प्रयत्न करेंगे।

ये भी देखें: आज का दैनिक पंचांग 19 नवंबर 2020

अंक - 3

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन उन्नति प्रदायक है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में काफी सचेत रहने की आवश्यकता है, आपके सहकर्मी आपको क्षति पहुंचा सकते हैं जो आपके कार्यों को गलत तरीके से पेश करेंगे। इससे आपकी छवि नकारात्मक तौर पर प्रभावी हो जाएगी। आज आपके उच्च अधिकारी भी आपसे खिन्न हो सकते हैं। आज आप भविष्य के संबंध में योजनाएं बनाएंगे जिसमें जीवनसाथी आपका सहयोग करेंगे अथवा नए-नए तथ्यों के संबंध में बताएंगे।

अंक - 4

आध्यात्मिक क्रियाकलापों में आज आपका खूब मन लगेगा। आज आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके आर्थिक पक्ष पर आपका नियंत्रण बना रहेगा। आप अपने आर्थिक खर्च को लेकर काफी प्रबंधित तरीके से कार्य करेंगे। अपने घर में कुछ नवीनीकरण, रंगाई-पुताई आदि से कार्य करवा सकते हैं। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, आपका क्रोध आपके रिश्तों पर प्रभाव दर्शा सकता है। भाई-बहन के रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

अंक - 5

आज आप स्वयं को जोश उत्साह और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आप आत्मविश्वास से सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे और बढ़-चढ़कर कार्य में भागीदारी निभाईगें। किंतु ध्यान दें आत्मविश्वास होना आवश्यक है, परन्तु अति आत्मविश्वास होना काफी घातक साबित हो सकता है। कारोबार से संबंधित यात्रा अत्यंत ही लाभकारी रहेगी। आज आपके मान-सम्मान, पद आदि में वृद्धि होगी। कारोबार में कोई नई डील फाइनल हो सकती हैं।

ये भी देखें: छठ पूजा तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अंक - 6

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य आज कहासुनी हो सकती है, आपके मध्य किसी तत्व को लेकर वाद विवाद बढ़ जाएगा। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों में आज का दिन लाभकारी साबित होगा। जमीन आदि से जुड़े कार्य बन जाएंगे। कारोबार की ओर से कुछ ऐसे आदेश दिए जाएंगे जिस वजह से आपको अपनी पूरी दिनचर्या में परिवर्तन करना पड़ जाएगा। आज मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है जिससे आप स्वयं को कुछ देर के लिए तनावमुक्त महसूस करेंगे।

अंक - 7

आज आपके मन में किसी न किसी तरह की बात को लेकर उथल-पुथल मचा रहेगा। आप स्वयं को काफी अशांत और परेशान महसूस करेंगे। दिन तनाव भरा रहेगा, आप अपनी मानसिक शांति की प्राप्ति हेतु धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं या फिर किसी सकारात्मक कार्य की ओर अपना आकर्षण बढ़ाएंगे। आज फिजूल के तथ्यों पर अपना धन बर्बाद ना करें अन्यथा इसका प्रभाव आपके आर्थिक पक्ष पर स्पष्ट रूप से दिख सकता है। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रह जातको के मध्य वाद-विवाद बढ़ सकता है, आपकी मध्य आपसी तनाव बना रहेगा।

अंक - 8

आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको समझदारी से कार्य लेने की आवश्यकता है। अपने खर्च पर नियंत्रण स्थापित करें, आपके खर्च में बढ़ोतरी होने के आसार नजर आ रहे हैं। पैसों को लेकर बजट बनाकर कार्य करें, तभी आपके लिए दिन अनुकूल हो पाएगा। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। अविवाहित विवाह योग्य जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी।

अंक - 9

आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पैरों में दर्द अथवा स्वयं को शारीरिक तौर पर आप कमजोर महसूस कर सकते हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, प्रतियोगिता परीक्षा आदि से जुड़े कार्य में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आज अपने धन का उपयोग समझदारी के साथ करें, अधिक लाभ के चक्कर में आप अपना नुकसान भी करवा सकते हैं। महिला जातकों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल रहेगा, आपको अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी।