विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 18 फरवरी 2021

Daily Numerology Prediction 18 February 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 18 फरवरी 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 9 है तो वहीं भाग्यांक 7 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आर्थिक मसलों को लेकर आज आपको अपने कदम फूंक-फूंक कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है अन्यथा आपको अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता है, इसके अतिरिक्त अपने खर्च को लेकर भी सर्वप्रथम नियोजित हो जाएं ताकि आपके लिए विकत परिस्थितियां ना उत्पन्न हों। कार्यस्थल पर आज आपके पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं, आपके उच्च अधिकारियों से काफी प्रफुल्लित रहेंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप काफी व्यवस्थित व तौर-तरीके अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

अंक 2

संतान की ओर से कोई सुखद व शुभकारी समाचार प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। आज आप अपने जीवन में आधुनिकता को अधिक से अधिक महत्व देंगे और अपने जीवन में आधुनिक विचारधारा व आधुनिक परिवेश को स्वीकारने व स्थान देने का प्रयास करेंगे। आज आपके सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है, सर्दी, जुकाम, बुखार से ग्रषित हो सकते हैं। अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखे। आज नेटवर्किंग, सोशल साइट, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन काफी हद तक चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

ये भी देखिये: अपना आज का दैनिक राशिफल जानिए

अंक 3

कारोबार में आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी आदि से जुड़े मसलों को लेकर भी दिन ठीक नहीं है। आज आपको चुनौतीपूर्ण दशाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज धन की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी, आपके काफी धन व्यय हो सकते हैं। गृहस्थ वातावरण आपके मन को अधिक दुखी करेगा। परिवार में अपने ही स्वजनों से मतभेद हो जाएगा जिससे परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण तथा दुखद रहेंगी।

अंक 4

आज आपको किसी नजदीकी की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपके सगे संबंधियों अथवा स्वजनों के सहयोग की बदौलत आपको नौकरी व कोई रोजगार प्राप्त हो सकता है। प्रेम जीवन गुजार रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके घर परिवार का वातावरण आपके प्रेम संबंध की वजह से काफी हद तक प्रभावित हो सकता है। आज यदि आप किसी नए कार्य के प्रति कोई योजना बना रहें हैं तो आपको सीखने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया है, आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी।

अंक 5

आज के दिन आपके कुछ नए-नए मित्र बनने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको नए-नए व्यक्तियों से मुलाकात करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा। आज के दिन आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का बढ़िया अवसर भी प्राप्त हो सकता है। दिन आपका सकारात्मक गुजरने वाला है। आज आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य चुटकियों में हो जाएंगे। आपको इंटरनेट सोशल साइट आदि की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। आप इन माध्यमों से अपने कार्य को आसानी से फटाफट पूर्ण कर लेंगे।

ये भी देखिये: वार्षिक व्रत एवं त्यौहार 2021

अंक 6

आप कुछ नया व बेहतर करने हेतु इच्छुक नजर आएंगे। आपका रुझान कलात्मक व रचनात्मक कार्यों की ओर बढ़ेगा। घर परिवार का माहौल काफी सुखद एवं शानदार रहने वाला है। आप संगीत व कुछ रोचक कला आदि में अपना समय देंगे जो आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करेगा। आज जोश व आवेश में आकर कोई भी निर्णय ना लें। आज आप अपनी कल्पना शक्ति के बलबूते पर अपने जीवन में खुशहाली का कोई बेहतरीन मार्ग प्रशस्त करेंगे। आज आपका मन काफी खुश रहेगा।

अंक 7

आज आपकी विदेशी यात्रा के योग बन रहे हैं। दिन आपका काफी बढ़िया व शानदार रहेगा। आप सोशल साइट आदि पर काफी समय देंगे। आप अपने आज के दिन को बेहतर व उत्पादक बना पाने में थोड़े चूक जाएंगे। हालांकि आज आपके कुछ अटके हुए पुराने कार्य पुनः गतिशील हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपको किसी शादी या समारोह में शामिल होने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है।

अंक 8

आज सेहत की स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी, अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखिए। घर परिवार का वातावरण भी बहुत बेहतर नहीं रहेगा, परिवार में शांतिपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती है। माता अथवा भाइयों के साथ किसी तथ्य को लेकर अनबन बना रह सकता है। आज के दिन धैर्य धरकर संयम से कार्य लें। कारोबारियों के लिए दिन काफी बढ़िया रहेगा, आपको अपने कारोबार अथवा कार्य क्षेत्र में कोई बढ़िया बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज आपके मित्र भी आपके लिए सहयोगी साबित हो सकते हैं।

अंक 9

आज आपको कुछ अनुभवी व वरिष्ठ जनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अपने महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण कर पाने में चुक सकते हैं। आपके कार्य अधिक लंबित हो सकते हैं। आपको समय पर कार्य पूर्ण कर पाने का सहयोग नहीं मिल पाएगा। वहीं आज आप अपने आसपास के पड़ोस-मोहल्ले आदि में किसी विवाह या समारोह में सम्मिलित होने जा सकते हैं। आपका दिन आनंददायक रहेगा। कुछ प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के संबंध आज विवाह के रिश्ते में  परिणित हो सकते हैं।