विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 14 अक्टूबर 2020

Daily Numerology Prediction 14 October 2020 Ank Jyotish Bhavishya

अंक - 4

आर्थिक दृष्टिकोण से आपका आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। वहीं सामाजिक तौर पर भी दिन आपका बढ़िया रहेगा, आप सामाजिक जनों से मुलाकात करेंगे जिससे विभिन्न प्रकार की विचारधाराओं को समझने और परखने का आपको अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का पूरा-पूरा ध्यान अध्ययन में लगा रहेगा। शारीरिक तौर पर आज आपको कष्ट व समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य किसी वजह से मनमुटाव बना रहेगा।

अंक - 5

आज आपके समक्ष अनेकानेक प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति आएंगी जो आपको आंतरिक तौर पर परेशान व व्याकुल कर सकती हैं। आपके कष्ट की वजह से भी आप स्वयं को पीड़ित व समस्याओं के मध्य गिरा हुआ महसूस करेंगे। आज कोर्ट कचहरी से जुड़े मसलों को लेकर भी आपका दिन ठीक नहीं रहेगा। आज आप मनोरंजन आदि जैसे क्रियाकलाप हेतु सक्रिय रहेंगे जो आपके मन को आंशिक तौर पर प्रसन्नता प्रदान करेगा और आपके तनाव को दूर करने का कार्य करेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का दिन खुशियों से पूर्ण रहने वाला है।

ये भी देखें: कलावा है कल्याणकारी, जानिए धर्मों में क्यों है मौली का महत्व

अंक - 6

आज आप जिस भी कार्य हेतु प्रयत्नशील रहेंगे, उस कार्य में आपको आपके अनुकूल परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका मन शांत व प्रसन्न रहेगा। अटके हुए कार्य भी बन जाएंगे। आज आपके अटके धन के भी वापस प्राप्त हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं शाम ढलते-ढलते आपके स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ सकती हैं। आज आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य के भी बिगड़ जाने के आसार हैं। किंतु अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, मौसमी परिवर्तन तत्कालीन स्वास्थ्य की गिरावट का कारण है। आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, ऐसे में वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

आगे पढ़ें बाकी के नंबर का भविष्यफल...