विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 12 जून 2021

Daily Numerology Prediction 12 June 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 12 जून 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 3 है तो वही भाग्यांक 5 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

कार्यक्षेत्र से सम्बंधित मसलों को लेकर आपका आज का दिन बढ़िया रहेगा, आपका दिन सफलता प्रदायक रहेगा। नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा समस्याओं से भरा हो सकता है, आज आपको आपके उच्च अधिकारी की ओर से डांट फटकार भी लग सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है, आपको मन मुताबिक परिणाम की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर जातकों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव से हो सकता है।

अंक 2

आर्थिक मसलों को लेकर आपका आज का दिन सफलता प्रदायक बना रहेगा। आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। वहीं दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के जीवनसाथी के स्वास्थ्य की स्थिति आज बिगड़ सकती है जो आपके मन को परेशान व चिंतित करेगी। आज आपके आसपास के जन आपकी ओर आकर्षित होंगे, आपभी सभी को काफी महत्व देंगे।

अंक 3

आज आपके स्वास्थ्य की दशा पहले की अपेक्षा बेहतर हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका दिन थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण हो जाएगा जिस वजह से आप अपने ऊपर एवं अपने घर परिवार पर अधिक समय व ध्यान नहीं दे पाएंगे जिससे रिश्ते थोड़े प्रभावित हो सकते हैं। आपके एवं आपके भाइयों के मध्य आज किसी बात को लेकर मनमुटाव आरंभ हो सकता है। दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन खुशहाली से भरा रहेगा।

ये भी देखें: करें शनि चालीसा का पाठ

अंक 4

आर्थिक मसलों को लेकर दिन लाभकारी बना रहेगा। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन की तरफ केंद्रित होने की आवश्यकता है। आज आप शारीरिक तौर पर स्वयं को कष्ट में महसूस करेंगे। विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य किसी न किसी बात को लेकर बहसबाजी बरकरार रहेगी जो आपके मन को परेशान करेगी।

अंक 5

कारोबार में आज आपको कई प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आज आप अपनी बौद्धिकता के विकास हेतु अधिक प्रयासरत नजर आएंगे। आप इंटरनेट पर ज्ञानवर्धन या फिर नोवेल्स वगैरह को पढ़कर अपने ज्ञान की वृद्धि हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। आज आपके ऊपर कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। आज आपके व्यय में भी बढ़ोतरी होगी।

अंक 6

आज आपका मन थोड़ा अधिक तनावग्रस्त रहेगा जिस वजह से आप अपने आपको तरोताजा व तनावमुक्त करने का प्रयासरत करते हुए नजर आएंगे। आप इसके लिए मनोरंजन के कार्यों में अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। आप स्वयं को शारीरिक तौर पर भी कष्ट के मध्य घिरा हुआ महसूस करेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन आनंद से पूर्ण रहेगा।

ये भी देखें: कुंडली के किस भाव में शनि की उपस्थिति का जातक पर क्या होता है प्रभाव

अंक 7

आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज कोशिश करें कि फिजूल के कार्यों में अथवा तथ्यों में अपना समय ना बर्बाद करें। आज आपका आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों का अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपकी स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है, अतः अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें।

अंक 8

आज आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं जिससे मन खुश हो उठेगा। सेहत की स्थिति भी पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। वहीं अचल संपत्ति, मकान, वाहन आदि से जुड़े जो भी पुराने विवाद होंगे या फिर जो भी समस्याएं होंगी, उनका आज समापन होगा। घर परिवार को लेकर आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, पारिवारिक वातावरण विवादों से युक्त बना रहेगा।

अंक 9

आज आपकी भौतिक सुख संसाधनों की पूर्ति को लेकर जो भी प्रयास होंगे, वे निरर्थक हो जाएंगे जिससे आपका मन उदास हो जाएगा। अचल संपत्ति से जुड़े जो भी मसले होंगे, उन सब में भी आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कोशिश करे कि आज आप अपना समय व्यर्थ के चीजों में बर्बाद ना करें, खासतौर पर वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।