विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल 10 मार्च 2021

Daily Numerology Prediction 10 March 2021 Ank Jyotish Bhavishya

आज दिनांक 10 मार्च 2021 है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज की तिथि के अनुरूप आज के दिन का मूलांक 1 है, तो वहीं भाग्यांक 9 है। तो चलिए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपके लिए आपके अंक-

अंक 1

आज के दिन आपको हिम्मत से कार्य लेने की आवश्यकता है। आज आपके कई अटके महत्वपूर्ण कार्य बन सकते हैं। कारोबारियों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है, आज आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप लाभ अर्जित कर पाएंगे। आज आपको कुछ ऐसे व्यक्तियों से भेंट करने का अवसर प्राप्त होगा जो आपके लिए विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न करने में प्रयासरत नजर आएंगे।

अंक 2
आर्थिक तौर पर आपका आज का दिन काफी फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करने अथवा घूमने का अवसर प्राप्त होगा। घर परिवार के सभी जनों के प्रति प्रेम व स्नेह की भावना दर्शाएगें, वे सभी आपके लिए सहयोगी बने रहेंगे। विवाहित जीवन गुजार रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, आपके रिश्ते में खुशहाली व प्रेम बना रहने वाला है।

ये भी देखें: लहसुनिया रत्न के लाभ और धारण विधि

अंक 3

आज के दिन यदि आप कहीं यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो यह आपके काफी मुनाफेदायक साबित हो सकती है। यह यात्रा आपको काफी उन्नति प्रदान करेगी। वहीं आज आपकी किसी प्रकार के नए कार्य के शुरुआत हेतु भी दिन बढ़िया है। आज आपके सभी लंबित कार्य संपन्न होने के आसार नजर आ रहे हैं। कोशिश करें कि आज आप अपना समय बर्बाद ना करें तो बेहतर है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन उन्नति प्रदायक रहने वाला है, आज आप खूब उन्नति करेंगें।

अंक 4

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान व सजग रहने की आवश्यकता है, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। संभवत आपके पुरानी स्वास्थ्य से जुड़े समस्याओं के पुनः उभर आने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं कार्यस्थल पर आज अपने सहकर्मियों के साथ आपको बौद्धिकता के साथ कार्य लेने की आवश्यकता है अन्यथा आपके कार्य नहीं बन पाएंगे जिसके फलस्वरूप आपके मध्य समस्या से भरी स्तिथियाँ उत्पन्न हो जाएँगी। आज कोशिश करें कि आप अपना ध्यान पूर्णतया कार्यों की ओर केंद्रित रखें।

अंक 5

आज के लिए आपका दिन काफी संघर्षपूर्ण साबित हो सकता है। आज आपको खुद के ऊपर आत्मविश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है। आप आत्मविश्वास व समझदारी के बलबूते पर ही उन्नति कर पाएंगे। अगर आप किसी प्रकार का ऋण लेना चाहते हैं तो आज आपको कुछ विशिष्ट जनों की ओर से बेहतरीन राय प्राप्त हो सकती है। आज आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाओं के क्रियान्वित होने के आसार हैं।

ये भी देखें: महाशिवरात्रि तिथि, शुभ मुहूर्त एवं पूजन विधि

अंक 6

दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन काफी हद तक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज आपके समक्ष भिन्न-भिन्न प्रकार की समस्या से भरी परिस्तिथियाँ उत्पन्न हो जाएंगी। हालांकि आपको आपके स्वजनों अथवा कुछ विशिष्ट जनों की ओर से मदद की भी प्राप्ति हो जाएगी। प्रेम जीवन व्यतीत करने वाले जातकों के लिए भी आज का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। आज आप अपने समय को महत्व दें, अपने समय को फिजूल में बेकार ना करें।

अंक 7

यदि आप किसी नए कार्य के प्रारम्भ हेतु योजना तैयार कर रहे हैं, तो पहले इसके लिए गहराई से सोच-समझ कर हर पहलुओं के संबंध में विचार कर लें अन्यथा आपके लिए विषम हालात उत्पन्न हो सकते हैं। आज आप अपने जीवन व अपने कार्यक्षेत्र में कुछ विलक्षण परिवर्तन लाएंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अपने कारोबार अथवा कार्यक्षेत्र को लेकर किसी दौरे पर जाना पड़ सकता है।

अंक 8

नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन मुसीबतों से भरा हो सकता है। आज आपके समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याएं आएंगी। आज आपके एवं आपके उच्च अधिकारियों के मध्य किसी तथ्य को लेकर बहसबाजी हो सकती है। वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, आप विजय की प्राप्ति करेंगें। आज आपकी कीर्ति में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आर्थिक विषय वास्तु को लेकर सोच समझकर अपने कदम आगे बढ़ाए। आज आपके खर्च में काफी अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

अंक 9

आर्थिक मसलों को लेकर आपका गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थिति में रहेगा, अथवा घर परिवार का वातावरण विवादित बना रहेगा। यदि आप आज वाहन चला रहें हैं तो सावधानी बरतें, किसी प्रकार की दुर्घटना के घटित होने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आपको आपके परिश्रम का पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। कारोबारी तौर पर दिन उन्नति प्रदायक रहेगा।