विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

फेंगशुई के अनुसार क्यों घर पर मछलियों का पोषण करना होता है शुभ?

Why Fish Feeding or Having Aquarium at home is Good According to Feng Shui

चीनी वास्तुशास्त्र के अनुसार कई उपाय व सुझाव दिए गए हैं जो कि भारतीयों द्वारा सहृदय अपनाये गए हैं। फेग शुई ने कई उपाय नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता का संचार करने हेतु बतायें हैं। उनका मानना है की घर में उपस्थित वस्तुयें को रखने का तरीका व कौन सी वस्तु अपने घर में रखनी चाहिए या नहीं, यदि किसी वस्तु को घर पर रखना भी चाहिए तो हमें उसे किस तरह रखना चाहिए व उसे किस दिशा में रखने से अधिक लाभ होगा। ये सब चीजें हमें अपने ध्यान में रहनी चाहिए क्योंकि घर में उपस्थित प्रत्येक वस्तु का आपके जीवन में अधिक महत्व है, इसीलिए चीनी वास्तु फेंगशुई ने कई चीजों का वर्णन किया है जिनको घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है एवं घर में सुख, समृद्धि, यश, बल, बुद्धि, विवेक आदि में वृद्धि होती है। आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे फेंग शुई के अनुसार क्यों हैं घर में मछलियों का पोषण एवं एक्वेरियम रखना आपके लिए शुभकारी।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

मछलियों को घर व ऑफिस में रखने से वहाँ पर उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा स्वतः ही समाप्त हो जाती है व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहते हैं कि मछलियां मानव की विपरीत परिस्थितियों का रसपान कर जीवन को शुभ एवं मंगलकारी बनाने में लाभदायक सिद्ध होती हैं और इनके प्रभाव से आप बड़ी से बड़ी विपदा व समस्या का बहुत ही सहजता व आसानी पूर्वक सामना कर लेते हैं जिससे आप अपने जीवन को उत्कृष्ट बनाने में सफल होते हैं व आप सफलता के चरमोत्कर्ष पर विराजमान होते हैं।

बुरी नजर से मुक्ति

कहते हैं कि मछलियों को अपने घर में रखना इसलिए आवश्यक एवं महत्वपूर्ण होता है क्योंकि ये अच्छे शगुन का प्रतीक होती हैं। इसलिए इन्हें अपने घर में अवश्य रूप से सुशोभित करना चाहिए। इन्हें घर में आपको ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहाँ पर घर व बाहर के लोगों का अधिक आना जाना होता है क्योंकि इससे किसी के माध्यम से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा स्वतः ही सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित हो जाती है। इसी प्रकार ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं, ये हर किसी की बुरी नजर से मुक्ति दिलाने तथा ग्रह दोष से बचाने एवं उससे मुक्त करने में कारगर सिद्ध होती है।

कार्य में  प्रगति

हिंदी संस्कृति में जानवर को भोजन कराना बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे कई लाभ की प्राप्ति होती है व मानव की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसी प्रकार घर में पाली हुई मछलियों को अगर आप रोजाना भोजन कराते हैं, तो यह आपके भविष्य को प्रगति को प्रदान करती हैं, आपको कार्यक्षेत्र या व्यापार में इससे मुनाफा होता है एवं पदोन्नति भी होती है। इसलिए मछलियों को घर में रखना व भोजन कराना अत्यधिक शुभ माना जाता है। साथ ही यह आपको कार्यक्षेत्र के साथ-साथ करियर में भी नभ की ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।

नवीन ऊर्जा का संचार

घर में मछलियों का पालन-पोषण करने से घर में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा आपको धन प्राप्ति हेतु लाभकारी सिद्ध होती है। यह आपके बुद्धि और विवेक में वृद्धि कर आपको अपने निर्णय लेने के लिए सामर्थता प्रदान करती है जिससे आप अपने कार्य की ओर तल्लीनता व तन्मयता से कार्यरत रहते हैं। इससे आपके भविष्य में आने वाली कई परेशानियां व समस्याएं स्वयं ही समाप्त हो जाती हैं और आप पर ईश्वर की कृपानुसार धन की वर्षा होती है। इस कारण आप अपने जीवन को बहुत ही हर्षोल्लास व् उत्साहपूर्ण होकर व्यतीत करते हैं।

घर में मछलियों की मौत का संकेत

जिस प्रकार घर में पल रही मछलियों शुद्धता प्रदान करती  हैं, जिस प्रकार वे आपके घर को सुख, समृद्धि, धन संपदा से युक्त करती हैं व घर को सभी दोषों व नकारात्मक प्रभाव से मुक्त करती हैं, उसी प्रकार एक्वेरियम में रखी हुई मछलियां अगर किसी कारणवश मर जाती है, तो यह घर के लोगों को व ऑफिस के लिए अशुभ संकेत देता है और राहत की सांस लेने का संकेत देता है क्योंकि घर में पल रही मछलियों का मरना, आने वाली किसी बड़ी मुसीबत को दर्शाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो मुसीबत आप पर आने वाले होती है, वो घर पर रखी मछलियां अपने ऊपर ले लेती हैं, इसलिए इनको घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए घर में इनका बहुत ही सावधानी और सहजता पूर्वक पालन-पोषण करना चाहिए।

धन का आभाव

अगर आपके घर में सदा धन का अभाव रहता है अथवा व्यापार या कार्यक्षेत्र में मंदी चल रही है, तो आपको अवश्य फेंगशुई द्वारा बताए गए इस सुझाव को अपनाना चाहिए। आपको जल्द ही अपने घर में मछलियों को लाकर उनका पालन पोषण करना चाहिए। इससे कभी भी आपको पैसे की कमी व आर्थिक मंदी से नहीं जूझना पड़ेगा व हंसी-खुशी यश, बल, धन, संपदा युक्त जीवन यापन करने में आप समर्थ हो जाएगे।

यहां पर रखे फिश एक्यूरियम

घर में फिश एक्वेरियम को सामान्यता बरामदा, बैठक कक्ष, मेहमान कक्ष अथवा प्रवेश द्वार के समीप रखना चाहिए क्योंकि इससे आते-जाते सभी लोगों को दृष्टि उस पर पड़ेगी। यह मान्यता है कि मछलियां लोगों की कुदृष्टि व नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इसलिए जो लोग घर में आते-जाते हैं, उनके द्वारा लाई गई नकारात्मक ऊर्जा का वे उसी प्रवेश द्वार से अंदर आते ही समापन कर देती है। इसलिए इन्हें ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर घर के अधिक से अधिक लोग विचरण करते हो व बाहर से आए हुए लोग भी वहां बैठते हो, तभी एक्वेरियम का लाभ आपके जीवन में अधिक होगा।

तनाव से मुक्ति

मान्यता है कि घर में रखी मछलियां घर का वातावरण शुद्ध करती है जिससे घर में शांति व उल्लास का माहौल व्याप्त रहता है और सभी लोग तनाव मुक्त होकर अपना जीवन यापन करते हैं।