विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

शनि और शनिवार के 9 अचूक उपाय जो करेंगे सभी कष्ट दूर

Shani Aur Shanivar Ke 9 Upay

भगवान शनि को न्याय के देवता माना जाता है। उनका हिसाब हर मामलों में सीधा एवं खरा होता है। जो व्यक्ति गलत करता है, उसे उसके कर्मों की सजा भुगतनी ही पड़ती है। ऐसे में आप अपनी गलतियों की सुधार हेतु एवं शनि की कुदृष्टि एवं प्रकोप से बचाव हेतु कुछ उपाय आजमा सकते हैं। संभवत इससे आपके जीवन से शनि के दुष्प्रभाव समाप्त हो जाए। आइये जानते हैं ऐसे कुछ उपायों के बारे में।

शनि के प्रकोप से बचाएंगे ये उपाय

उपाय 1:- ज्योतिष एवं अन्य धर्म शास्त्रों के अनुसार किसी भी पूजन में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। खासतौर पर शनिदेव के पूजन में दिशाओं का खास ख्याल रखा जाता है अन्यथा शनि के दुष्प्रभाव का असर पड़ते देर नहीं लगती। चूँकि शनिदेव पश्चिम दिशा के स्वामी ग्रह है, इस कारण शनि देव का पूजन करते समय  आपका मुख सदैव पश्चिम की दिशा में होना चाहिए।

उपाय 2:- शनिवार के दिन काले कुत्ते का दिखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। चूँकि शनि देव का वाहन काला कुत्ता होता है, इसलिए शनिवार के दिन काले कुत्ते को  सरसों का तेल लगी हुई रोटी खिलानी चाहिए। इससे  शनि की कुदृष्टि आप पर से समाप्त होती है एवं शुभ प्रभाव परिलक्षित होने लगते हैं।

उपाय 3:- शनि की पूजा में आप भूल कर भी लाल रंग का प्रयोग ना करें, ना ही लाल रंग के पुष्प चढ़ाएं, न ही लाल रोली, चंदन आदि का प्रयोग करें क्योंकि लाल रंग मंगल का प्रतीक माना जाता है। धर्म शास्त्रों में शनि एवं मंगल के बीच शत्रुता मानी गई है, इस कारण भगवान शनि के लिए लाल रंग का प्रयोग वर्जित है। शनि के पूजन में आप नीले या काले रंग का प्रयोग करें। यह आपके लिए शुभकारी सिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें: नवग्रह शांति के अचूक उपाय

उपाय 4:- शनिवार के दिन पक्षियों को भोजन कराएं। खासतौर पर अगर काले रंग के पक्षी जैसे काला कौवा दिखे तो उन्हें चावल अवश्य खिलाएं। इससे आपके बिगड़े हुए कार्य बनने आरंभ हो जाएंगे।

उपाय 5:- शनिवार के दिन काली गाय का दर्शन अत्यंत ही शुभकारी माना जाता है। इससे आपका दिन मंगलमय व्यतीत होता है। आज के दिन काली गाय को काला चना, हरी घास आदि अवश्य खिलाएं। इससे आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है एवं जीवन में खुशहाली का वातावरण बनता है।

उपाय 6:- अगर आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं आये दिन बनी रहती है तो हर शनिवार को सवा किलो काले उड़द अथवा काले तिल का गरीबों में दान करें। अगर दान करने का समय संध्या काल का हो तो यह और भी अधिक फलदाई माना जाता है। निर्धन व्यक्तियों के बीच आज के दिन किया गया दान आपकी धन-संपत्ति में खूब वृद्धि करता है।

उपाय 7:- माना जाता है कि आपके घर के मुख्य द्वार पर लगी घोड़े की नाल आने वाली सभी बाधाओं का नाश करती है, साथ ही शनि के दुष्प्रभाव को भी समाप्त करती है। इसके लिए आप शुक्रवार के दिन अपने घर में घोड़े की नाल लाकर उसे सरसों के तेल में भिगोकर रख दें। इससे घोड़े के नाल का शुद्धिकरण हो जाएगा। तत्पश्चात शनिवार की शाम को आप इसे घर के मुख्य द्वार पर  'यू' आकार में लगा दे। इससे आपके जीवन में प्रवेश करने वाली सभी समस्याएं दूर भाग जाएंगी।

उपाय 8:- शनि के प्रकोप से पीड़ित जातकों को शनिवार के दिन दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में लोहे का छल्ला पहनना चाहिए। छल्ले को धारण करने से पूर्व कुछ देर सरसों के तेल में भिगोकर रख दें। इससे छल्ले का पवित्रीकरण हो जाएगा। इसके अलावा अगर आपके घर परिवार में आए दिन दुर्घटना आदि घटित होती रहती है तो आज के दिन आप लोहे के काले बर्तनों का गरीबों में दान करें।

उपाय 9:- जो जातक शनि के प्रकोप से पीड़ित होते हैं, माना जाता है कि उनके जीवन में शनि की कुदृष्टि बनी रहती है जिस कारण आए दिन अनेकानेक तरह की समस्याएं उत्पन्न होती रहती है। इस कारण आप शनि देव की पूजा करते समय उनकी आंखों की तरफ भूलकर भी ना देखें। बल्कि ज्योतिष शास्त्रों में तो यह भी कहा गया है कि शनिदेव की पूजा उनके सीधे सामने खड़े होकर कभी नहीं करनी चाहिए। इससे उनकी कुदृष्टि का दुष्प्रभाव आपके जीवन पर सीधा असर डालता है।