विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Venus Transit 2021: 21 फरवरी सुबह शुक्र कर चुके हैं राशि परिवर्तन, जानिए क्या होगा इसका सभी राशियों पर प्रभाव

Venus Transit in Aquarius 21 February 2021, Know its effects on all zodiac signs

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए समय मिश्रित परिणाम परिलक्षित करने वाला साबित होगा। आपके ऊपर शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव कई मसलों को लेकर शुभकारी, तो वहीं कई मसलों को लेकर कष्टदाई भी हो सकता है। इस दौरान आपके वाद-विवाद से घिरे रहने के आसार हैं। कोशिश करे कि घर परिवार के मसलों से स्वयं को अधिक दूर रखें। पारिवारिक तथ्यों पर अधिक बहसबाजी ना करें। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति के बेहतर होने के योग नजर आ रहे हैं। हालांकि दूसरी तरफ आपके खर्च में भी काफी बढ़ोतरी हो जाएगी जिस वजह से आपके लाभ महत्वहीन ही जाएंगे। रोजगार हेतु किए जा रहे प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के आसार है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर करना अत्यंत लाभकारी साबित होने वाला है। आपकी प्रसिद्धि में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे है। विद्यार्थियों के लिए समय काफी अनुकूल रहेगा, आपको आपकी मेहनत का पूरा लाभ प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी समय काफी अनुकूल रहने वाला है, आपके मध्य के संबंध बेहतर होंगे और रिश्तो में खुशहाली व प्रेम बढ़ेगा। आपके वाणी की वजह से भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि

चूँकि शुक्र अपनी राशि परिवर्तित कर आपकी ही राशि में प्रवेश करने जा रहा है, अतः यह आपके लिए लाभकारी साबित होने वाला है। हालांकि इस दौरान आपको अपने ओर से काफी सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप अपनी तरफ से मेहनत में कमी ना आने दें, अपने कार्य को लगनशील होकर पूर्ण करें। दूसरों के प्रति सम्मानजनक दृष्टि बनाए रखें। अपने क्रोध व आवेश पर नियंत्रण बनाए रखें अन्यथा आप अपने लिए स्वयं ही समस्या उत्पन्न कर लेंगे। आपके स्वास्थ्य की स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। कोशिश करें कि अपने मन को भी शांत व स्वस्थ रखने का प्रयास करें, अधिक तनावग्रस्त ना हों।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर करना अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। कारोबार में आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके अटके हुए धन आपको वापस प्राप्त हो सकते हैं। अचल संपत्ति से जुड़े मसलों को लेकर समय अनुकूल रहने वाला है। सरकारी नौकरी हेतु किए जा रहे प्रयास सार्थक होंगे। सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य बनते चले जाएंगे। संतान से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकलेगा।