विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

Sun Transit August 2020: 16 अगस्त सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश, जानिए क्या होगा इसका राशियों पर प्रभाव

Sun transits in Leo Sign on 16 August 2020 Prediction for all Zodiac Signs

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के पराक्रम भाव में सूर्य का यह गोचर नजर आएगा। सूर्य का यह गोचर आपके अंदर असीमित ऊर्जा व शक्तियां प्रदान करेगा जिससे आप अपने सभी कार्यों को जोश उत्साह व उमंग से पूर्ण करते जाएंगे। ध्यान रहे, इस दौरान आपको अपने जिद्दी रवैया वह क्रोध आवेश आदि पर काबू रखने की आवश्यकता है। आपको अपनी बौद्धिकता व समझदारी का उचित प्रयोग करना होगा, तभी आप सफलता के चरम शिखर तक पहुंच पाएंगे। संभवत इस राशि परिवर्तन के प्रभाव के कारण आप के भाइयों से मतभेद हो जाए। ऐसे मामलों में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वहीं कानूनी व शासन सत्ता से जुड़े सभी कार्य आपके स्वयं ही बन जाएंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के धन भाव में सूर्य का गोचर अपने प्रभाव दर्शाने वाला है जिससे आपके आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर अधिक संयम बरतने की आवश्यकता है। आपकी वाणी आपका नुकसान करा सकती हैं, अतः अपनी भाषा का प्रयोग समझदारी व बुद्धिमता के साथ करें। वाहन अथवा अचल संपत्ति संबंधित तथ्यों की खरीदारी के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामले हेतु यह गोचर लाभकारी साबित होगा। इन दिनों आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, दाहिनी आंख से संबंधित किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। अग्नि तत्व अथवा खानपान संबंधित तथ्यों से नुकसान पहुंचने के आसार नजर आ रहे हैं, सतर्कता व सावधानी बरतें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह गोचर अत्यंत ही शुभ प्रभावी रहेगा। सूर्य  राशि परिवर्तन कर स्वयं की ही राशि अर्थात आपकी ही राशि में आने जा रहा है जिस कारण यह आपके लिए अनेकानेक उन्नति के आसार लाएगा, किंतु इस दौरान आपके लिए चुनौतियां भी आएँगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखकर जोश व ऊर्जा को सही दिशा में कार्यरत में लगाना होगा, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे अन्यथा यह गोचर वरदान से अभिशाप भी साबित हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए यह अत्यंत ही शुभकारी परिणाम दर्शायेगा, आपके पदोन्नति अथवा मान सम्मान में वृद्धि आदि के आसार हैं। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी परिणाम बढ़िया आने वाले हैं, आप प्रतियोगिता परीक्षा आदि में सफलता की हासिल कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में संतान से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलेगा।

आगे पढ़ें अन्य राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में