विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

नवंबर माह में जन्मे लोग होते हैं अत्यंत प्रभावशाली, जानिए इनके अन्य कुछ खास गुण

Nature, Traits, Life and Intersting facts about people born in November

प्रकृति में हर कार्य एक निर्धारित समय पर होता है। मनुष्य का जन्म और मृत्यु का भी समय निश्चित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रत्येक मनुष्य का जन्म एक निश्चित समय, महीने और साल में होता है। प्रत्येक महीने, दिन और समय की अपनी एक खासियत या प्रकृति होती है और इन सबके अनुसार ही उस मनुष्य की मनोवृत्ति, शौक, ताकत, कमजोरियाँ, गुण-अवगुण बनते चले जाते हैं। तो आइये आज हम जानते हैं, नवम्बर माह में जन्में लोगों के बारे में।

प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी

नवंबर का महीना बहुत ही खास होता है। इस माह में अनेकों त्यौहारों आते हैं। इस माह में जन्में लोग भी अपने आप में बहुत खास होते हैं। इन लोगों की वृश्चिक राशि होती है जिसका स्वामी मंगल ग्रह है। वृश्चिक राशि को बहुत ही रहस्यमयी राशि माना जाता है और राशि चक्र में यह सबसे अधिक गूढ़ार्थ है। जिन जातकों का जन्म नवम्बर माह में होता है, उनके बारे में यह माना जाता है कि ये लोग सब जगह प्यार बांटने वाले और भलाई करने वाले होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है और ये लोग जहाँ भी जाते हैं या रहते हैं, वहाँ कुछ ही समय में अपनी एक अलग ही पहचान बना लेते हैं।

अपनी आकर्षक मुखाकृति और चेहरे पर मासूमियत के कारण ये सभी को आसानी से ही अपनी ओर प्रभावित करते चले जाते हैं। इसी कारण इनके कुछ काम बिल्कुल ही आसानी से पूरे हो जाते हैं।  इनकी हास्यवृति बड़े ही कमाल की होगी है और ये हर परिस्थिति को अच्छे से संभालना जानते हैं। इनका शरीर गठीला और कद मंझला होता है। अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व एवं चुम्बकीय आकर्षण के कारण ये लोग अनजान व्यक्तियों से भी ये तुरंत सम्पर्क बना लेते हैं। नवंबर माह में जन्मे जातक काफी लोकप्रिय भी होते हैं।

अपना हर काम करते हैं जोश के साथ

इस माह जन्मे लोग अपना हर काम एक अलग ही जोश के साथ करते हैं। इस राशि के लोग उत्साह के बिना अधूरे लगते हैं, चाहे काम कितना भी छोटा हो या कितना भी महत्वपूर्ण हो, ये उसे हमेशा सबसे अधिक पैशन के साथ ही करेंगे। फिर चाहे बात करियर की हो या रिलेशनशिप की ये लोग हर काम को पूरी तन्मयता के साथ करते हैं, इसलिए इन्हें एक अच्छा लवर भी माना जाता है। जीवन में इन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं रहती। इनके पास प्रतिभा, कीर्ति, यश, पैसा और भाग्य हर चीज रहते हैं।

ये भी देखें: नौकरी-कारोबार में सफलता पाने के लिए धारण करें ये रत्न

अपने भरपूर उत्साह और सतत् प्रयास करने की प्रवृत्ति के कारण ये कभी हार नहीं मानते और बार-बार किसी चीज में असफल होने के बाद भी ये ठहरते नहीं, बल्कि हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करते रहते हैं। इस माह में जन्मे लोग विपरीत परिस्थिति में भी आगे बढ़ना जानते हैं। इन लोगों जितना हौसला बहुत ही कम लोगों के पास होता है, इसलिए इनकी तरह हर कोई बनना चाहता है।

करियर

अपने करियर के बारे में ये लोग काफी सजग होते हैं। इन्हें प्रेरणा के लिए किसी भी दूसरे इंसान या बाहरी साधन की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए कह सकते हैं कि ये लोग काफी आत्मप्रेरित होते हैं। इन्हें यह निश्चित रहता है कि ये अपने करियर या बिजनेस के लिए क्या करना चाहते हैं। इनके बारे में एक खास बात यह रहती है कि ये अपनी रुचि के कार्य को ही अपना प्रोफेशन बनना पसंद करते हैं। इन्हें अपने किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जहाँ लोगों को थोड़ी मेहनत में सफलता प्राप्त हो जाती है वहाँ इन्हें खून पसीना भी बहाना पड़ सकता है। बिना मेहनत के इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिल पाती। इस महीने में पैदा होने वाले लोग काफी रचनात्मक होते हैं। ये अक्सर संवेदनशील लेखक, कलाकार, पत्रकार, वकील, पुलिस या फिर जासूसी का व्यवसाय चुनते हुए देखे जाते हैं।

अच्छे फेस रीडर होते हैं

इन लोगों में चेहरा पढ़ने की एक अनोखी कला होती है। ये इंसान को देखकर ही उसकी फितरत समझ लेते हैं, इसलिए छल, कपटी आदि लोगों से ये दूरी बनाकर रखते हैं। फलस्वरूप कुछ लोग इन्हें घमंडी भी समझने लगते हैं। इन लोगों की अंतर्ज्ञान शक्ति बड़ी ही विलक्षण होती है। इन्हें लगभग सभी बातों का पहले से ही आभास हो जाता है। कुछ बहुत बुरे या शुभ समाचार का अंदेशा इन्हें पहले से ही हो जाता है। इन्हें अपने अतीत से बड़ा ही गहरा लगाव होता है। ये अपनी किसी भी पहली बात या पहली चीज को हमेशा संजोकर और याद रखना पसंद करते हैं।

ये भी देखें: घर में उत्पन्न हो रहा है वास्तु दोष तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

नवंबर में जन्मे लोगों के लिए शुभ अंक

नवंबर में जन्म लेने वाले जातकों के लिए शुभ अंक 3, 5 और 7 होते हैं। इन लोगों को किसी भी कार्य का शुभारंभ इन्हीं में से किसी तारीख पर करना चाहिए। अगर ये लोग इन अंकों का प्रयोग करके कुछ भी करते हैं तो इन्हें उस कार्य में अधिक सफलता मिलने की आशंका अधिक रहती है। इन तारीखों पर जन्म लेने वाले व्यक्ति अगर नवंबर में किसी कार्य को करते हैं तो वह उन लोगों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

नवंबर में जन्मे लोगों के लिए शुभ रंग

इस माह में जन्मे लोगों के लिए गुलाबी, सफेद और चॉकलेटी रंग अत्यंत शुभ माना जाता है। ये लोग इन रंगों को अधिक पसंद करते हैं। अगर जातक इन रंगों को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो उन्हें अपने नित्य कामों में अधिक सफलता प्राप्त होती है और हमेशा उनके मन में प्रसन्नता बनी रहती है।

नवंबर में जन्मे लोगों के लिए शुभ दिन

नवंबर माह में जन्मे जातकों को अपने अधिक से अधिक कार्य बृहस्पतिवार और मंगलवार को करने चाहिए। ये दोनों दिन उनके लिए बड़े ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इन दोनों दिनों पर किए गए कार्यों में उन्हें अधिक सफलता मिलती है।

नवंबर माह में जन्मी कुछ प्रसिद्ध पर्सनैलिटी

रानी लक्ष्मीबाई, इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सानिया मिर्जा, अमर्त्य सेन, विराट कोहली, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, कमल हसन, जूही चावला, तब्बू, सुष्मिता सेन, नीता अंबानी, विंस्टन चर्चिल, यामी गौतम, जीनत अमान आदि।