विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

राशि अनुसार वर्ष 2021 में कौन सा माह होगा आपके लिए अत्यंत ही शुभकारी व लाभकारी

Lucky Month For You in Year 2021 According to Your Zodiac Sign

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 का दूसरा माह बेहतरीन साबित होगा। वर्ष 2021 के दूसरे माह यानी फरवरी माह में आपको बेहतरीन परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपने मनोनुकूल इच्छाओं तथा कार्यो की पूर्ति कर पाएंगे। इस दौरान आपको किसी विशिष्ट उपलब्धि व प्रसिद्धि आदि की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी विशेष पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति भी कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों के पदोन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। यह माह आपके लिए अत्यंत ही भाग्यशाली साबित होगा। आपके जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन आएंगे और आपके मान-सम्मान आदि में भी वृद्धि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए नव वर्ष का अगस्त महीना अत्यंत ही शानदार और बेहतरीन साबित होने वाला है। इसमें आप धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर भी काफी सक्रिय नजर आएंगे। आप पूजा-पाठ आदि जैसे कार्यक्रम में अधिक सम्मिलित होंगे और अपना समय भी ऐसे ही क्रियाकलाप में व्यतीत कर सकते हैं। संभवतः आप अपने घर परिवार में भी ऐसे कार्यक्रम आदि का आयोजन कर ले। इस दौरान आप अपनी मेहनत व आंतरिक सकारात्मकता के बलबूते पर किसी विशिष्ट लाभ व उपलब्धि की प्राप्ति भी कर सकते हैं। आप अपने अंदर आत्मविश्वास, जोश व उत्साह बनाए रखेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए अप्रैल का माह काफी बढ़िया रहने वाला है। इसमें आपकी सभी भौतिक इच्छाएं व भौतिक सुख संसाधनों की जो भी अभिलाषा होंगी, उन सभी के पूर्ण होने के आसार नजर आ रहे हैं। पारिवारिक आवश्यकताओं को भी काफी महत्व देंगे और उन्हें पूर्ति करने हेतु काफी प्रयासरत रहेंगे। अप्रैल का माह आपके जीवन हेतु काफी लाभकारी साबित होगा। इसमें आपको आर्थिक मसलों को लेकर कोई बड़ा निर्णय भी लेना पड़ सकता है। इस दौरान आप कुछ महंगी वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि की खरीदारी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2021 का अक्टूबर का माह बेहतरीन साबित होने वाला है। यह अक्टूबर माह आपके लिए कई प्रकार के मार्ग प्रशस्त करेगा। आप अपने लक्ष्य के प्रति काफी समर्पित नजर आएंगे और आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु कोई ना कोई मार्ग अवश्य ही प्राप्त हो जाएगा जिसे आप अपनी मेहनत व इच्छाशक्ति तथा आत्मविश्वास के बलबूते पर प्राप्ति करेंगे। इस दौरान आपके कुछ अटके कार्य व कई अधूरी इच्छाओं के भी पूर्ण होने के आसार हैं। कुल मिलाकर आपके लिए नव वर्ष का अक्टूबर माह अत्यंत ही लाभकारी व शुभकारी साबित होगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों के लिए शुभकारी माह...