Warning: session_start(): open(/var/cpanel/php/sessions/ea-php74/sess_f28916e37edb163c31b7cab8527be532, O_RDWR) failed: No space left on device (28) in phar:///home/astrokaka/public_html/app.1.1.1.phar/globalConfig/sessionController.php on line 29

Warning: session_start(): Failed to read session data: files (path: /var/cpanel/php/sessions/ea-php74) in phar:///home/astrokaka/public_html/app.1.1.1.phar/globalConfig/sessionController.php on line 29
Jupiter Combust 17 January 2021: देव गुरु बृहस्पति होंगे अस्त, जानें सभी राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

17 जनवरी 2021 देव गुरु बृहस्पति होंगे अस्त, जानें सभी राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Jupiter Combust Brahaspati Guru Asta January 2021, Know Impacts on all Zodiac Signs

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अपने कार्य क्षेत्र के उन्नति व विस्तार हेतु कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके लिए समय वैसे तो कारोबार में अवसर हेतु बढ़िया रहेगा, किंतु आपको बावजूद इसके चुनौतीपूर्ण स्थितियों से बचने की आवश्यकता है। चूँकि चुनौतीपूर्ण स्थिति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकती हैं, इसलिए परिस्थितियों को सामान्य तौर पर गुजर जाने दे। इस दौरान आपकी छोटे-मोटे यात्रा आदि के भी योग बन रहे हैं। यात्रा में भी आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको संभवत अपेक्षित परिणाम भी प्राप्त ना हो।

ये भी देखें: गुरुवार के विशेष उपाय एवं मंत्र, आज के दिन किनकी करें विशेष पूजा

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को धैर्य धारण कर हिम्मत से कार्य लेने की आवश्यकता है। आपको सफलता की प्राप्ति करने हेतु इंतजार करना होगा। किंतु अपने परिश्रम में कमी ना आने दे। अपनी मेहनत में प्रगाढ़ता लाएं। इस दौरान आपकी आमदनी के कई नए स्रोत खुल सकते हैं, हालांकि धन की आवक में आपको प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता, है अपनी सेहत का ख्याल रखें। विशेष तौर पर वाहन चलाते समय काफी सावधानी व सतर्कता बरतें।

तुला राशि

आर्थिक मसलों को लेकर योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना ही ठीक रहेगा। यदि आप आर्थिक तथ्य को लेकर कोई बड़ी योजना तैयार कर रहे हैं, तो विचार विमर्श कर ले एवं विशेषज्ञों की सलाह अवश्य ही ले लें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां बहुत बेहतर नहीं रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर भी आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, सेहत की दृष्टि से समय ठीक नहीं है। इस दौरान आप अपने कार्य को अपने मनोनुकूल तौर-तरीके से बना पाने में कठिनाई व कई प्रकार की चुनौतियों की भी अनुभूति करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक अपने आत्मिक सुधार पर कार्य करते हुए नजर आएंगे। आप अपने व्यक्तित्व में निखार लाने हेतु प्रयासरत रहेंगे। हालांकि आपके दांपत्य जीवन में कई प्रकार की चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। आपका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं रहेगा, विभिन्न प्रकार की परेशानी और समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपके जीवनसाथी के साथ की स्थिति बिगड़ सकती हैं। इस दौरान आप साझेदारी के कारोबार में अपने कार्य को पारदर्शिता के साथ बेहतर बनाएंगे।

ये भी देखें: कुण्डली में कमजोर ग्रहों से होने वाली परेशानियाँ और उनके उपाय

आगे पढ़ें बाकी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में...