विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 जून 2021 राशिफल, इन राशियों को आज कई मामलों में होगी जीत हांसिल

Horoscope Today Dainik Rashifal 9 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

किन राशियों के जातकों को होगी कई मामलों में जीत हांसिल, आइये जानते हैं 9 जून 2021 के दैनिक राशिफल द्वारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज चंचलता पूर्ण व्यवहार रखेंगे। आपके मन में भिन्न-भिन्न प्रकार के विचार आएंगे। आप अधिक से अधिक क्रियाशील रहेंगे। कुछ नया, बेहतर और अलग करने की चाह आप में बनी रहेगी और आप इसे पूर्ण करने हेतु काफी प्रयासरत नजर आएंगे। हालांकि आज आप कुछ ऐसे लापरवाही भरे कार्य भी कर देंगे जो आपके लिए काफी नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न कर सकता है, अतः थोड़ा संभल कर रहें। जोश में रहना अच्छा है पर जोश में आकर होश ना खो दे।

आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं जिन्हे लेते समय सूझबूझ एवं समझदारी दर्शाए। साथ इसके दीर्घकालिक परिणाम के संबंध में अवश्य ही एक बार विचार कर लें। नौकरी-पेशा जातकों के लिए आज का दिन मनो अनुकूल परिणाम प्रदान करने वाला रहेगा।

प्रेम सम्बंधित मामलों में आज आपको अपने प्रियजन से भेंट करने का अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशि

दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको कारोबार से जुड़े मसलों में कुछ खास परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। आज आप जो करना चाहेंगे उसमें आपको अनेक प्रकार के व्यवधानों का सामना करना पड़ेगा।

आज आप अपनी वाणी में शालीनता बनाए रखें, तभी सब कुछ बेहतर रह पाना संभव है अन्यथा आज इसकी वजह से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। आज आपको किसी प्रकार जे मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

आज आप अपनी माताजी को कोई बेहतरीन उपहार प्रदान कर सकते हैं या फिर उनकी आवश्यकता की कोई महत्वपूर्ण वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं जिससे आपकी माता जी काफी खुश होंगी। आज उच्च अधिकारियों से कोशिश रखें कि संबंध बेहतर बनाकर रखा जाए।

मिथुन राशि

दिन बढ़िया रहेगा, आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपके लिए दिन शुभ बना रहेगा। आज आप समाज के क्रियाकलापों को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे, हालांकि थोड़ी अधिक प्रतिद्वंदिता से रूबरू होना पड़ेगा।

आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से सहयोग की मांग आ सकती है। आपके ससुराल पक्ष में से किसी जन को धन की अत्यंत आवश्यकता पड़ जाएगी। अगर संभव हो तो आप अपनी ओर से मदद करने का प्रयास करें। किंतु आपके द्वारा द्वारा की गई मदद का आगे चलकर रिश्ते पर कोई बुरा असर ना पड़े, इस बात का भी ख्याल रखें।

कारोबारी तौर पर समय अनुकूल बना रहेगा। साझेदारी में कारोबार कर रहे जातकों को आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का आज थोड़ा अधिक संभाल कर रहने की आवश्यकता है। आज के दिन आप लापरवाही करने से बचे अन्यथा यह सभी के लिए परेशानियों का सबब बन सकती है।

कार्य क्षेत्र में आज अपने शत्रुओं से संभल कर रहें, वे आपकी छोटी सी छोटी भूल का भी बेहतरीन लाभ उठा सकते हैं और आपके मान सम्मान पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन शानदार रहेगा, आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा। आज आपको अध्ययन से जुड़े विषय वस्तु को लेकर कहीं यात्राओं पर भी जाना पड़ सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...