विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

9 अगस्त 2022 राशिफल, कुछ राशियों के व्यापारियों के लिए दिन रहेगा फायदेमंद

Horoscope Today Dainik Rashifal 9 August 2022 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी रहेगा। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रूप से गतिशील रहेंगी। व्यवसाय क्षेत्र में आपके द्वारा नए योजनाओं को लागू करने में सफलता प्राप्त होगी।

सहकर्मियों एवं कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होने से कार्य समयानुसार पूर्ण हो जाएंगे। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति एवं धन में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने संपर्क में विस्तार करने की आवश्यकता है।

राजनीतिक पक्ष से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्ति होने की संभावना है। आप अपने कठिन परिश्रम एवं काबिलियत से अपने लिए बेहतर मार्ग प्रशस्त करने में सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

मीडिया एवं जनसंचार से जुड़े लोगों को अपने क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा। आज के दिन क्रियात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धार्मिक संगीत को सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्षेत्र में आपको अपने प्रतिद्वंदी से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका अत्यधिक समय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा जिससे समाज में आपकी मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से समाज में परिवार का नाम एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगा।

वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है जिससे परिवार की व्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा। घर परिवार में किसी बड़े पूजा पाठ होने की संभावना है जिसके आयोजन को लेकर आपको चिंता सता सकती है।

वाहन से संबंधित सुख में वृद्धि होने की संभावना है। सर्वाइकल से संबंधित लोगों को परेशानी उत्पन्न होने की संभावना है।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रूप से बेहतर रहेगा। आज के दिन आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में नए सौदे पक्के होने से धन प्राप्ति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अगर आप नई योजनाओं को लाने का सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है, आपको लाभ प्राप्त होगा।

चिकित्सा के क्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। लेखन इत्यादि क्षेत्रों में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि प्राप्त होगी। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अगर आप कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का सोच रहे हैं तो उसमें भी लाभ प्राप्ति होने की संभावना है।

संतान पक्ष के प्रति चिंता आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, बस अपने कार्यों के प्रति सजग रहें। बेवजह अपने समय को ना गवाएं।

आज के दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार में किसी सगे- संबंधी के आगमन के कारण चहल- पहल रहेगा। बड़े बुजुर्ग भी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अगर आप अत्यधिक तनावपूर्ण महसूस कर रहे हैं, तो प्रकृति के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें, आपको अच्छा लगेगा।

जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। प्रेम सम्बन्धी मामलों में आज आप अपने प्रेमीजन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। भाई-बहनों के बीच सौहार्द में वृद्धि होगी। बच्चों के साथ मौज- मस्ती करने में आपका दिल लगेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन खुशहाल रहेगा। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी पर परिस्थितियां आपके अनुकूल कार्य करेगी। व्यवसाय से संबंधित नए अनुबंध की प्राप्ति होने की संभावना है।

कार्यक्षेत्र में आज अपने प्रतिद्वंदी के साथ मुकाबला बढ़ने की संभावना है। अपने कार्यक्षेत्र में उत्पादों की गुणवत्ता का ख्याल रखें। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त होने के कारण कार्यालय में सराहना एवं प्रशंसा प्राप्त होने की संभावना है। कार्य के संबंध में बाहर किसी इंपॉर्टेंट मीटिंग के लिए यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।

आज आर्थिक स्तिथि मजबूत रहेगी। आज के दिन निवेश किए गए धन में अत्यधिक मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है। विद्यार्थियों को आज के दिन अपने लक्ष्य निर्धारण में सफलता प्राप्त होने की संभावना है एवं पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी आपका मन लगेगा।

परिवार में सदस्यों के बीच आपसी सद्भाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सहयोग से अनेक परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। माता- पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा एवं उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। अपने शरीर के ऊपर ध्यान दें। मोटापे से संबंधित लोगों को अपने शरीर के ऊपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है,  अपनी दिनचर्या में योगाभ्यास को अवश्य शामिल करें एवं चिकित्सक से उचित परामर्श लें।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पार्टनरशिप से संबंधित व्यापार में व्यवधान उत्पन्न होने की संभावना है जिससे आप अत्यंत ही परेशान रहेंगे।

कार्यक्षेत्र में कार्यों की गति सामान्य रूप से गतिशील रहेगी। मेडिकल से जुड़े व्यापारियों को धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खुदरा व्यापारियों को धन प्राप्ति के नए मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है।

साइकिल एवं मोटर पार्ट्स से संबंधित व्यापारियों को भी मुनाफा प्राप्ति होने की संभावना है। नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को कार्यालय में स्थिति सामान्य रहेगी।

महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। घर एवं कार्यालय की जिम्मेदारियों में वृद्धि होने की संभावना है, परंतु आप अपनी समस्त जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर पाएंगे जिसमे जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा।

विद्यार्थियों को अपने कार्यों को करने में सफलता प्राप्त होगी। अगर किसी प्रकार की समस्या आपको महसूस हो रही है, तो उसका जिक्र अपने माता-पिता के सामने अवश्य करें, आपको समाधान प्राप्त होगा। घर- परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है जिसमें सगे-संबंधी एवं मित्रों का आगमन रहेगा। आज फिजूल खर्च करने से बचें।

वाहन संबंधी सुख में वृद्धि होगी। बच्चों के द्वारा किसी वस्तु की मांग हो सकती है जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें। खानपान का विशेष ध्यान रखें।