विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

8 सितम्बर 2021 राशिफल, कुछ जातकों को कार्यस्थल पर सावधानी बरतने की है आवश्यकता

Horoscope Today Dainik Rashifal 8 September 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा। वहीं अचल संपत्ति से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आज आपकी जो भी इच्छाएं होंगी, उन इच्छा की भी आज आप की पूर्ति होगी जिससे आपके मन में खुशी का भाव बना रहेगा।

आज आपका दिन थोड़ा अधिक व्यस्तता पूर्ण बना रहेगा जिसके कारण आप अपने आपको भागदौड़ भरी स्थिति में महसूस करेंगे। हालांकि बावजूद इन सभी के आप अपने निजी जीवन हेतु पर्याप्त समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आपको आपकी किसी बड़े सहयोगी की ओर से कुछ बेहतरीन धन लाभ प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

आज आपके कुछ पुराने अटके हुए कार्य भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं आज शाम आपको यात्रा के दौरान काफी सावधानी एवं सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बल्कि संभव हो तो आज आप संध्या कालीन बेला में यात्रा पर ना ही जाए तो बेहतर है। ऐसे समय में यात्राओं को लेकर आपके प्रति ग्रह गोचर की स्थितियां अनुकूल नहीं है, छोटी मोटी दुर्घटना घटित हो सकती है। आज आपके घर परिवार के जन आपके प्रति सहयोगी नजर आएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से शुभकारी परिणाम दर्शाने योग्य बना रहेगा। आज आपको अपने बलबूते पर सक्रिय होने की आवश्यकता है। किसी अन्य के ऊपर अत्यधिक भरोसा कर जिम्मेदारियां डालकर निश्चिंत हो जाना ठीक नहीं है। अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण करने हेतु स्वयं सक्रिय हो जाएं और उन्हें पूर्ण कर सफलता की प्राप्ति करें। किसी अन्य के भरोसे उम्मीद लगाए बैठे रहने से आपको केवल निराशा एवं हताशा ही हाथ लगेगी। अतः किसी अन्य के ऊपर अत्यधिक भरोसा करने से बचें।

आज पारिवारिक परिवेश पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। पुरानी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। इसमें घर परिवार के सभी जन अपनी ओर से भागीदारी निभाकर पुरानी मानसिक दुविधाओं को दूर करने का प्रयास रखेंगे जिससे पुनः रिश्ते बेहतर हो जाएंगे और पारिवारिक तौर पर आपसी सामंजस्य का भाव देखने को मिलेगा।

आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। वही संतान से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी दिन काफी शानदार गुजरने वाला है, आप लक्ष्य की ओर पूर्णतया समर्पित नजर आएंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से युक्त रहेगा। आज आपका मन विचलित रहेगा। आप अपने आपको तनावग्रस्त स्थिति में महसूस करेंगे जिस कारण आपका मन व्याकुल रहेगा। आज आपको कुछ पुरानी समस्याओं की वजह से भी तकलीफें झेलनी पड़ सकती है।

आज आपकी कोई प्रिय वस्तु हो सकती है, या हो सकता है कुछ जरुरी कागजात इधर-उधर हो जाएंगे जिससे मन परेशान हो जाएगा।

आज यात्राओं को लेकर भी आपका दिन ठीक नहीं है, अतः यात्राओं पर जाने से बचने का प्रयास करें। यदि अत्यावश्यक हो और आप यात्राओं पर जा रहे हैं तो इस दौरान यातायात के सभी नियमों का पालन करें और अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें।

आज शाम आप किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति कर सकते हैं। आज संध्या कालीन बेला में आपको किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हेतु जाना पड़ सकता है या फिर आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। इस दौरान आप अपने मन की सभी परेशानियों एवं तनाव को भूल जाएंगे और स्वयं को सुकून व शांति से भरा हुआ महसूस करेंगे।

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत की स्थिति प्रभावित हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को महत्व देते हुए उसे पूर्ण करने हेतु सक्रिय नजर आएंगे। ऐसे विषय वस्तु पर आप अपनी ओर से धन खर्च और समय दोनों खर्च करेंगे।

आज आपके परिवार का वातावरण शुभकारी बना रहेगा। सभी पारिवारिक जन काफी उत्साहित नजर आएंगे। आपके घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होने के आसार नजर आ रहे हैं या फिर किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम के आयोजित होने को लेकर परिचर्चा हो सकती है जिसमें सभी जन अपनी ओर से बढ़ चढ़कर नए-नए विचार प्रदान करते हुए नजर आएंगे।

आज आपका दिन थोड़ा अधिक व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज प्रयास रखें कि आप अपने सभी जरूरी कार्यों को पूर्ण कर ही ले जरूरी और उन्हें टालने से बचें अन्यथा आगे दिक्कत आ सकती है।

शिक्षा जगत से जुड़े विषय वस्तु अथवा कार्यों में भी आपको आज परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किंतु आप अपने मेहनत व प्रयास के बलबूते पर परिस्थितियों को इन कार्यों के लिए भी अनुकूल बना सकते हैं।

आज आपके घर में कुछ अतिथियों का आवागमन हो सकता है जिससे घर परिवार का वातावरण रौनक व खुशहाली से भर जाएगा। किंतु अतिथियों के आवागमन से पारिवारिक खर्च में भी वृद्धि होगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...