विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

8 जुलाई 2022 राशिफल, कुछ राशियों के लिए समय रहेगा कल्याणकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 8 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों वालों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आज किसी भी प्रकार के निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को लाभ प्राप्त होगा। अगर आप तबादले का सोच रहे हैं तो स्थिति अनुकूल है। आज आपका मन फालतू कामों में लगा रहेगा। किसी कार्य के मनोनुकूल ना होने पर आपका स्वाभाव खराब हो सकता है।

आज फिजूलखर्ची बढ़ सकती है, अतः खर्चो को नियंत्रित करें। अगर आप किसी क्षेत्र में निवेश करने का सोच रहे हैं तो ना करें, स्थिति प्रतिकूल है।

कारोबारी आज अपने कारोबार के विस्तार में ध्यान केंद्रित करेंगे जिसमे आपको सफलता भी प्राप्त होगी। धैर्यपूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता है। अपनी सकारात्मकता बनाए रखें इसके लिए उचित यही रहेगा कि नकारात्मक लोगों से उचित दूरी बनाए रखें।

आज व्यर्थ के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें अन्यथा परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। आज बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें तथा दान देना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार से संबंधित कार्य सामान्य रहेगें पर कारोबार में वृद्धि होगी।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है, कार्यस्थल पर किसी बड़े अफसर के साथ लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है जो आपकी पदोन्नति एवं धन वृद्धि में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आज आप अपने ऊपर विश्वास एवं भाग्य पर भरोसा रखें।

ठेकेदारी से संबंधित कार्यों में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, अतः अपने सहकर्मियों पर नजर रखें। युवा वर्ग किसी कारण से परेशान रह सकते हैं, उचित रहेगा उस कारण से दूरी बनाए रखें। किसी को किसी काम के प्रति भरोसा दिलाने से पूर्व अपनी क्षमताओं का उचित आकलन करना आवश्यक है।

घर में किसी धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है, जिस कारण घर में उत्साह एवं चहल-पहल का माहौल रहेगा। विदेश में रह रहे लोगों को घर की याद सता सकती है एवं वे घर आने की योजना बना सकते हैं।

छात्रों द्वारा दी गई परीक्षा के परिणाम आने की संभावना है। परिवार का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के साथ उचित तालमेल एवं विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, बासी भोजन खाने से बचें एवं बदलते मौसम के अनुसार दिनचर्या में परिवर्तन करते रहें।

तुला राशिफल

तुला राशि के जो लोग अपने व्यापार में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है, परंतु इस विषय में अपने सहकर्मियों एवं अधिकारियों से सलाह मशवरा करना आवश्यक है वरना इससे वे नाराज हो जाएंगे।

जो लोग बैंक में नौकरी कर रहे हैं, उनके प्रमोशन की संभावना है जिससे आपके घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। लोहे से संबंधित व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन परेशानी से भरा हुआ रह सकता है।

आज कार्य एवं व्यवहार से जुड़े आपके सभी विवाद सुलझ सकते हैं। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। दोस्तों के साथ नए व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है।

युवाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। किसी भी कार्य को करने में जल्दबाजी ना करें। आज के दिन आपको आपके पिता से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता हैं।  किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने माता-पिता के साथ उसे शेयर जरूर करें। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

आज संतान पक्ष के प्रति सौम्य एवं विनम्र रहने की आवश्यकता है। शरीर में थकान की वजह से कमजोरी होने की संभावना रहेगी, अपने खानपान एवं आहार को सही रखने की आवश्यकता है। अपने आपको मानसिक एवं भावनात्मक रूप से स्वस्थ रखने के लिए योगा का सहारा ले।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहेगा। व्यवसाय से संबंधित लोगों को लाभ प्राप्त हो सकता है। घरेलु उत्पादों से जुड़े व्यवसाय को अत्यधिक लाभ प्राप्ति हो सकती है।

अगर आप अपने व्यापार के लिए नई योजनाओं को बना रहे हैं, तो उसे लागू करने का यह उचित समय है। इससे आपको भविष्य में लाभ प्राप्त होगा।

सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने कार्यों को करते हुए अपनी समीक्षा भी करें, ताकि आपको अपने भीतर की कमियों एवं गुणों का पता चले तथा आप अपनी कमियों पर काम कर सके।

कारोबार के संबंध में आज बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सभी परीक्षाओं के नतीजे आने के बाद उचित निर्णय लेकर उस क्षेत्र में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा, परंतु अपने सीनियर एवं गुरु के सानिध्य में अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी बात को लेकर अगर भ्रम बढ़ रहा है, तो अपने मित्रों की सलाह लें एवं सकारात्मक सुझाव पर काम करें। पारिवारिक कार्यों में अपना योगदान दें, इससे पारिवारिक संबंध और अधिक सुदृढ़ एवं मजबूत बनेंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सेहत के प्रति जागरूक रहें।