विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 मई 2021 राशिफल, शुक्रवार का दिन लाएगा इन राशि वालों के भाग्य में परिवर्तन

Horoscope Today Dainik Rashifal 7 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों वालों का पारिवारिक जीवन बेहद शानदार गुजरेगा। आज घर परिवार में चंहु ओर रौनक एवं खुशहाली बरकरार रहेंगी। आज आपके घर पर किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम के भी आयोजित होने के आसार नजर आ रहे हैं जिसमें घर के सभी जन बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाएंगे। आज आपके परिवार के किसी अविवाहित विवाह योग्य सदस्य की शादी पक्की हो सकती है।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन सुखमय बना रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी हेतू कोई सुंदर उपहार ला सकते हैं। वहीं प्रेम सम्बंधित मामलों में भी दिन अच्छा रहेगा।

आज आपके स्वाश्य की स्थिति थोड़ी प्रभावित हो सकती है, अतः अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ख्याल रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर प्रबल महसूस करेंगे। आप अपने आर्थिक स्थिति को और भी अधिक मजबूत करने हेतु कारोबार में कुछ अमूलभूत परिवर्तन कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद और मंगलकारी बना रहेगा। आज आप अपने कुछ पुराने मित्रों के साथ संबंध बेहतर कर लेंगे, पुराने मतभेद को समाप्त कर एक नई शुरुआत करेंगे।

आज आपको भाइयों की ओर से सहायता की प्राप्ति हो सकती है जिस की वजह से आपके कारोबार से जुड़ी समस्याओं का निवारण मिल जायेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति के भी बेहतर होने के आसार नजर आ रहे हैं।

दैनिक कारोबारियों के लिए दिन काफी शानदार रहेगा। हालाँकि आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है, आप उनको कमजोर मानकर नजरअंदाज ना करें अन्यथा आपको भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। उनकी गतिविधियों पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सुखद व शुभकारी रहेगा, आपको बेहतरीन नतीजों की प्राप्ति होगी। आज आपकी समाजिक प्रसिद्धि में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

आज शाम आप अपने घर परिवार के जनों के साथ आसपास के मंदिर अथवा माता की आरती में सम्मिलित होने जा सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक आज सभी कार्यों में विजय की प्राप्ति करेंगे। हालांकि आज आपको अपने समय के महत्व को समझने की आवश्यकता है। यूं ही समय को बर्बाद करने से बचें अन्यथा आपके कुछ महत्वपूर्ण बनने वाले कार्य भी अधूरे ही रह जाएंगे।

आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से खास आवभगत व मान-सम्मान प्राप्त होगा, उनकी ओर से संबंध बेहतर होंगे। आपको उनकी ओर से कुछ खास सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।

सरकारी योजनाओं व सरकारी तथ्यों से आज आप जुड़े आपके पुराने लंबित कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। आपके समक्ष आज कुछ बेहतरीन अवसर भी आ सकते हैं।

आज आपको पिताजी के सहयोग से अपने कारोबार की विपदाओं का समाधान निकालने में मदद मिलेगी, उनकी ओर से आपको कोई खास मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज अपने कार्य के प्रति अधिक जिम्मेदार बने रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ गुप्त शत्रु आपकी गलतियों के अवसर तांक रहे हैं, वे आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। अतः आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का आज मन बेहद उत्साहित रहेगा। आप सभी कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूर्ण करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे। दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके लिए और भी अधिक बेहतरीन हो जाएंगी।

कारोबार में आज आपको कुछ महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही जल्दबाजी में लेना पड़ सकता है, कोशिश करें कि ऐसे समय अपने आपको दुविधाजनक स्थिति में ना पड़ने दें, बल्कि जो उचित लगे, वही निर्णय लें।

आज बेकार में अपने समय को ना गवाएं अन्यथा अवसर हाथों से निकल सकता है। आज आपके पिताजी के सेहत की स्थिति आपके मन को थोड़ा चिंतित व परेशान कर देंगी, अतः उनका अधिक से अधिक ख्याल रखें और उनके साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहें। अपने खान-पान को लेकर सावधानी बरतें। बाहरी खानपान का तत्काल ही परित्याग कर दें।

आज आपको आपके मित्रों की ओर से विशेष सहयोग मिल सकता है जिसकी बदौलत आपके कुछ विशेष कार्यों में सफलता की प्राप्ति हो जाएगी।