विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 जून 2021 राशिफल, इन राशियों के जातकों के लिए दिन लाएगा कई प्रकार के अवसर

Horoscope Today Dainik Rashifal 7 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज अपने कुछ पुराने अधूरे कार्यों को पूर्ण करने हेतु क्रियाशील नजर आएंगे। आप उन्हें काफी हद तक पूर्ण भी कर लेंगे। आप आज कुछ खास लक्ष्य की ओर केंद्रित नजर आएंगे। आप अपने जीवन में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य को अर्जित करने हेतु काफी सक्रिय नजर आएंगे और इसको लेकर काफी योजनाएं बनाते हुए गतिशील रहेंगे।

आर्थिक मसलों को लेकर दिन सामान्य बना रहेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में आज आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आज कोशिश करें कि दूसरों के कार्य में दखल अंदाजी न करें अन्यथा आपको उनकी ओर से कुछ ऐसे शब्द सुनने पड़ जाएंगे जिसे सुनकर आप का मन दुखी होगा और इससे आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है।

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको जन समर्थन भी प्राप्त होगा जिससे मन में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपके संबंध वैसे तो बेहतर बने रहेंगे किंतु कोशिश करें कि संबंध में आर्थिक विवाद ना पड़ने दे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज सूझबूझ एवं चतुराई से कार्य लेने की आवश्यकता है। धीरे-धीरे सोच विचार कर अपने कदम आगे बढ़ाए, तभी आप सफलता की प्राप्ति कर पाएंगे।

आज आप अपने आप को संतोष महसूस करेंगे जिस वजह से आप कार्यों को लेकर अधिक प्रयास नहीं करेंगे और कुछ खास लाभ से दूर हो सकते हैं। वहीं आज आपका आपके मित्रों की ओर से धोखाधड़ी जैसे हालातों का सामना करना पड़ सकता है। आपके मित्र आपसे स्वार्थ का भाव रखेंगे। आपके स्वजनों में से भी कुछ जन ऐसे होंगे जो आपसे लाभ की अपेक्षा रखते हुए रिश्ते बनाएंगे। आज आपकी खर्च में भी वृद्धि होगी।

कारोबारी तौर पर दिन आपके मन को प्रसन्नता प्रदान करने योग्य रहेगा। हालांकि पीठ पीछे कुछ लोग आपकी बुराई कर सकते हैं। नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन बढ़िया है, आज आप अपने व्यवहार एवं वाणी में संयम रखें, आप को लाभ भी प्राप्त हो पाएगा। आज शाम आप किसी पार्टी या फंक्शन में सम्मिलित हो सकते हैं।

तुला राशि

आपके लिए दिन लाभकारी एवं बेहतरीन बना रहेगा। आज आपको अपने किसी खास की ओर से कोई राय मिल सकती है जिससे आपके बिगड़े हुए कार्य बन जाएंगे। आपके कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य भी बन जाएंगे जिनके होने की आपको कोई आस भी नहीं रहेगी। इससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

आज आप अपने कार्यों के प्रति काफी निष्ठा भाव रखेंगे। हालांकि इस दौरान जल्दबाजी में आपसे कोई लापरवाही हो सकती है जो बड़ी भूल साबित हो सकती है। अतः सचेत रहें।

आज घर में किसी परिजन की सेहत की स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है जिससे आपका मन परेशान हो उठेगा और पारिवारिक वातावरण भी थोड़ा परेशानियों से भरा हो जाएगा। अत्यधिक चिंतित होने की बजाय चिकित्सीय परामर्श लें, स्थिति सामान्य हो जाएंगी। आज बाहरी भोजन से बचने का प्रयास करें, यह आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। आज शाम आप अपने दोस्तों के साथ किसी खास विषय वस्तु परिचर्चा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज कोशिश करें कि आप किसी के ऊपर भी आंख मूंद कर भरोसा ना करें। किसी पर भी यूं ही भरोसा कर लेना आपके लिए नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न कर सकता है, आप धोखाधड़ी का भी शिकार हो सकते हैं। खासतौर पर अनजान लोगों से बचने का प्रयास करें।

आज आपको विशेष मसलों पर कुछ खास जानकारी अथवा सुझाव प्राप्त हो सकता है जो आपके लिए आगे चलकर काफी लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं कारोबार से जुड़ी परेशानियों को लेकर आप अपने घर परिवार के जनों से वार्तालाप कर सकते है। आप अपने पिताजी एवं भाइयों के साथ अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं, संभवतः आपको उनकी ओर से कोई बेहतरीन विकल्प भी प्राप्त हो जाएगा जो आपके कारोबार की स्थिति को बेहतर करने में सहयोगी साबित होगा।

विवाहित जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज आपके जीवनसाथी का हर मोड़ पर साथ प्राप्त होगा जिससे आपके मन हर्षित रहेगा, साथ ही इससे आपके आपसी रिश्ते बेहतर होंगे।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...