विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 जुलाई 2022 राशिफल, इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा भागदौड़ से भरा

Horoscope Today Dainik Rashifal 7 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज व्यवसाय संबंधित कार्यों में वृद्धि होगी। आपकी महात्वाकांक्षाएं आपके परिश्रम से मेल नहीं खाती है जिस कारण आपको असफलता प्राप्ति की संभावना है। अपने आलस्य को दूर कर कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों की पदोन्नति की संभावना रहेगी, हालाँकि आपको अपनी जिद एवं मनमाने बर्ताव के कारण नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर धैर्यशीलता की कमी रहेगी, बेहतर है अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी ना होने दें, इसके लिए धार्मिक कार्यों का सहारा लें।

आज किसी सगे- संबंधी के घर धार्मिक कार्य के आयोजन में जाना हो सकता है। विद्यार्थियों के अंदर अत्यधिक आत्मविश्वास होने के कारण पढ़ाई को नजरअंदाज किया जा सकता है।

पारिवारिक दृष्टि से आज परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव होने की संभावना रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु पाचन संबंधित समस्या होने की संभावना है।

मकर राशिफल

मकर राशि के व्यापारियों को आज अपने काम के प्रति अत्यधिक ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने काम के प्रति सजगता एवं दृढ़ संकल्प होने के कारण आप अपने कार्य को समय से पूरा कर पाएंगे। आज काम से जुड़े लक्ष्य हो या परिवार की जिम्मेदारी, आप उसका निर्वहन सफलतापूर्वक करेंगे।

नौकरी- पेशे से संबंधित तथा मार्केटिंग से संबंधित लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन एवं राय-मशवरा लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। धार्मिक स्थल के निर्माण कार्य में सहयोग करने का मौका मिलेगा। कला एवं संगीत के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी।

आज किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। शैक्षणिक संबंधित लोगों को लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना रहेगी। पर्यावरण में परिवर्तन होने के कारण सर्दी, खांसी आदि की समस्या होने की संभावना है। अपनी दिनचर्या में उचित खानपान एवं आहार-विहार शामिल करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, पर किसी अटके हुए धन के आने की संभावना है। कार्यस्थल में आज आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। अपने द्वारा लिए गए निर्णय पर अटल रहने की आवश्यकता है।

विवाहित जीवन गुजार रहे जातक आज अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी को समय देने का प्रयास करें। आज परिवार के द्वारा कही गई बातों एवं उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें, परंतु अपनी भावनाओं को अत्यधिक महत्व दे। हर किसी को प्रसन्न रखना संभव नहीं है, अतः जो उचित हो वहीं कार्य करें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की संभावना रहेगी।

आज किसी कार्य को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों एवं परिवार के सदस्यों के साथ सद्भाव एवं सामंजस्यता बनाए रखें। आय में व्यवधान एवं खर्चो की अधिकता के कारण परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

भाइयों के सहयोग से आज नए कारोबार की शुरुआत होने की संभावना है। घर के बुजुर्गों एवं वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होगा। आज संतान पक्ष के प्रति चिंता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु जोड़ों एवं मांसपेशियों की दर्द की शिकायत हो सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही शुभ रहेगा। व्यवसाय से संबंधित अगर नई योजनाओं को कार्य में लाने का सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है। साझेदारी के कारोबार में आज सफलता प्राप्त होने की संभावना है।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों के लिए शुभ समाचार आने का योग है। अपने से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना आपके लिए फायदेमंद है।

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। प्रतिस्पर्धी के साथ अपनी तुलना ना करें, बल्कि वह किस कला में पारंगत है उसमें स्वयं को महारथी बनाकर उचित मुकाबला करें। परिवार के मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है, हालाँकि संतान के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहे और उनका ख्याल रखें। आज अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी ना होने दें, इसके लिए धार्मिक कार्यों का सहारा ले तथा अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। परिवारजनों एवं जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें एवं अपने मन की बांतो को साँझा करें। अपने कार्य के प्रति ईमानदारी एवं निष्ठा रखें, पैसों के लालच में गलत कार्यों को करने से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होंगी। आज अधिक भागदौड़ एवं कठिन परिश्रम के कारण शरीर में थकान महसूस होगी।