विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

7 अगस्त 2021 राशिफल, कुछ राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा सम्मान से भरपूर

Horoscope Today Dainik Rashifal 7 August 2021 Astrology Prediction in Hindi

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिले जुले परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। वहीं कारोबार व कार्यक्षेत्र में आपको जोश व आवेश में आकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। ऐसे स्थान पर आप नुकसान का शिकार हो सकते हैं। अतः कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आपको काफी सावधानी एवं सतर्कता दिखाने की जरूरत है। बौद्धिकता एवं समझदारी से कार्यालय अन्यथा आप किसी बड़े नुकसान का शिकार हो सकते हैं।

आज आपको अपनी वाणी के बलबूते पर कुछ खास उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आपकी वाणी की मधुरता और आपके व्यवहार की सौम्यता आपके कार्यक्षेत्र की स्थिति की बेहतरीन का कारण बन सकती है, साथ ही इसकी वजह से आपके शत्रु भी आपके विरुद्ध जाने से बचते नजर आएंगे।

आज आप घर परिवार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप पारिवारिक मुश्किलों का हल निकालने हेतु कुछ योजना बना सकते हैं। ऐसे स्थान पर आपको धैर्य से कार्य लेने की जरुरत है, तभी आप इसमें कामयाब हो पाएंगे।

आज आप पारिवारिक आर्थिक खर्च पर भी नियंत्रण करते हुए नजर आएंगे जो कि वर्तमान स्तिथि को देखते हुए काफी आवश्यक भी है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन लाभकारी एवं फलदायक बना रहेगा। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ सन्देश प्राप्त हो सकता है जिसको लेकर आपका मन काफी खुश एवं संतुष्ट नजर आएगा। आप संतान के क्रियाकलापों गतिविधियों से अंतःकरण से काफी खुश रहेंगे और आपके मानसिक तनाव में भी कमी आएगी।

आज आप धार्मिक क्रियाकलापों को लेकर गतिशील नजर आएंगे। ऐसे क्रियाकलापों में आप अपना समय व्यतीत करेंगे और अपनी ओर से धन भी खर्च करेंगे। इससे आपके प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी और आपके मन को भी सुकून एवं शांति की अनुभूति होगी।

आज आपके मित्रों की ओर से आपको मदद प्राप्त हो सकती है जिसके बलबूते पर आपके किसी महत्वपूर्ण सरकारी कार्य के सफलतापूर्वक संपन्न हो जाने के आसार नजर आ रहे हैं। इससे आपका मन प्रसन्न होगा।

आज संभावना है कि शाम ढलते ढलते आपके अचल संपत्ति से जुड़े पुराने वाद-विवाद सुलझ जाएं और इसमें मामला आपके प्रति अनुकूल बना रहेगा। आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आज आप अपने माता पिता के साथ कहीं आसपास के क्षेत्र अथवा धार्मिक स्थल दर्शन हेतु भी जा सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातक आज अपने आपको काफी सुखद स्थिति में महसूस करेंगे। आपका मन भी काफी खुश रहेगा। हर तरफ का वातावरण बेहतरीन बना रहेगा।

आज कारोबारी तौर पर भी मनोवांछित परिणाम की प्राप्ति होगी जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपने कार्यशैली में भी बेहतरी होता हुआ महसूस करेंगे जिससे आपके अंतःकरण में प्रसन्नता का भाव बरकरार रहेगा।

आज शाम आपको अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी किसी लंबे अरसे से आ रही परेशानी का समाधान निकलेगा जिससे आपके मानसिक तनाव में कमी आएगी और स्थिति आपके प्रति अनुकूल बनेगी।

वित्तीय विषय वस्तु को लेकर आज का दिन बहुत बेहतर नहीं रहेगा। आज आर्थिक लेनदेन से बचने का प्रयास करें। ना ही किसी को धन उधार में दें और ना ही किसी से धन उधार में ले। हालांकि आज पुरानी आर्थिक समस्याओं व वाद-विवाद के भी समापन हो जाने के आसार हैं।

वृश्चिक राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन से जुड़े मुद्दों को लेकर दिन अनुकूल बना रहेगा। आज पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी जिससे आपका मन खुश रहेगा।

आज आपके माता-पिता आपके प्रति स्नेह एवं सम्मान का भाव रखेंगे, वे आपके प्रति आशीर्वाद का भाग व्यक्त करेंगे जिससे आपके मन को काफी खुशी की अनुभूति होगी।

आज आपको पारिवारिक सहयोग एवं समर्थन भी प्राप्त होगा जिससे आपका मन आनंदित रहेगा। हालाँकि आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेहत के दृष्टिकोण से दिन ठीक नहीं है। अतः अपना ख्याल रखिए।

विद्यार्थीगण आज भविष्य से जुड़े विषय वस्तु को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। हालांकि संभावना है कि आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो जाए जिससे आपका मानसिक तनाव कम हो जायेगा और भविष्य की चिंता आपको थोड़ी कम सताएंगी।

आज आपको अपने किसी खास मित्र के सहयोग हेतु आगे आना पड़ सकता है। ऐसे स्थान पर आप अपनी ओर से पूरा प्रयत्न करें। किंतु किसी अन्य के हित के चक्कर में अपना अपना अहित ना कर ले, अतः ऐसे स्थान पर आप काफी समझदारी दर्शाए।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...