विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

6 जून 2021 राशिफल, इन 6 राशियों के लिए दिन बना रहेगा बेहद लाभदायक

Horoscope Today Dainik Rashifal 6 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ कार्यों को लेकर बेहतरीन परिणाम दर्शाएगा, तो कुछ कार्यों को लेकर उतार-चढ़ाव के परिणाम दर्शा सकता है। आज आपके खर्च में वृद्धि हो सकती है, आप बेवजह की चीजों पर भी अपना धन खर्च कर सकते हैं। आज आप किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी हेतु प्रयासरत रहेंगे और आप इस खरीदारी द्वारा अपने पारिवारिक जनों को व स्वजनों को सरप्राइज भी कर सकते हैं। हालांकि इन सबके मध्य अनावश्यक खर्च से बचें अन्यथा जल्दी ही आपकी आर्थिक स्थिति प्रतिकूल हो जाएंगी।

आज आपको ससुराल पक्ष की ओर से आपको विशेष आदर सत्कार प्राप्त हो सकता है, आपको उनकी ओर से लाभ भी प्राप्त हो सकता है। आज आपके कुछ महत्वपूर्ण संपन्न हो सकते हैं।

आज के दिन यदि आप निवेश करने के संबंध में विचार कर रहे हैं, तो इसके लिए समय सही नहीं है। आज के दिन किया गया निवेश आपके लिए नुकसानदायक स्थिति उत्पन्न कर सकता है, अतः निवेश करने से बचें। अगर अत्यावश्यक हो तो सोच विचार कर सूझबूझ एवं दस्तावेजों की जांच परख कर ही निवेश करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों आज चौकन्ना बने रहने की आवश्यकता है। आज आपके किसी करीबी जन व किसी पारिवारिक जन की ओर से ही आपको धोखा धड़ी जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ जाएगा जिस वजह से आपके लिए समस्या अधिक जटिल हो जाएगी।

आज शाम ढलने के पश्चात आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपके लिए लाभप्रद साबित होगी। किंतु सेहत की दृष्टि से यह दिन ठीक नहीं है। अपने स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान काफी जागरूक रहें। भीड़भाड़ वाली जगह से बचे। कोरोना जैसे भयावह हालात में सावधानी व अपनी ओर से सजग रहकर ही यात्राओं के मध्य भी बचा जा सकता है।

आज आप अपनी बौद्धिकता एवं समझदारी के बलबूते पर किसी महत्वपूर्ण तथ्यों का अन्वेषण कर सकते हैं। आज आप अपने खर्च को थोड़ा नियंत्रित रखेंगे जिस वजह से आप के आर्थिक हालात बेहतर बने रहेंगे। आप आर्थिक तौर पर समझदारी और सूझबूझ दर्शाएंगे जो आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

आज पारिवारिक अधिकांश जनों का आपको सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा, आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।

कुंभ राशि

आज आपका मन काफी हद तक तनाव मुक्त हो जाएगा। आपकी संतान से जुड़े जो भी विवादित मसले होंगे, उनका समाधान निकल आएगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आप अपनी संतान के भविष्य से जुड़े तथ्यों को लेकर स्वयं में निश्चिंत हो जाएंगे, आपकी संतान भी आज खुश नजर आएँगी, वे आप के प्रति सकारात्मक रवैया प्रदर्शित करेंगे जिससे घर परिवार का वातावरण भी खुशहाल बना रहेगा।

आज आप अपने निजी सभी रिश्ते को संभालने हेतु तत्पर नजर आएंगे, आप अपने रिश्ते को बेहतरीन तरीके से संजोने का प्रयास करते हुए दिखेगे। आपके व्यवहार और हावभाव में सौम्यता एवं प्रेम भाव देखने को मिलेगा। आज आप दूसरों के प्रति सम्मान का भाव अपने मन में रखेंगे और इस वजह से आपके व्यवहार एवं विचार की वजह से आपको भी सभी की ओर से सम्मान प्राप्त होगा।

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को आज एक-दुसरे के साथ मिल बैठकर बात करने एवं समय व्यतीत करने का बढ़िया अवसर प्राप्त होगा जिससे आपके रिश्ते और भी अधिक बेहतर एवं प्रगाढ़ होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक माहौल खुशहाल एवं सुखद बना रहेगा। आज आपका मन भी काफी खुश रहेगा। आप स्वयं को काफी मौज मस्ती के मूड में नजर आएंगे।

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी दिन शानदार बना रहने वाला है। आज आपको आपके जीवनसाथी की ओर से कुछ खास सहयोग प्राप्त हो सकता है, वे भी आज आपसे खुश नजर आएंगे, आपके प्रति प्रेम का भाव व्यक्त करेंगे जिससे आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

यदि आज आप किसी संस्थान या किसी व्यक्ति से लोन लेना चाहते हैं अर्थात कर्ज में धन उधार लेना चाहते हैं तो आज इस दिशा में किए गए प्रयासों के सफल होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपका दिन सफल बनेगा।

विद्यार्थियों के लिए दिन कठिनाइयों से पूर्ण होगा। आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप कोई फल पा सकेंगे।