विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

5 अगस्त 2021 राशिफल, कुछ राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा मुश्किलों से भरा

Horoscope Today Dainik Rashifal 5 August 2021 Astrology Prediction in Hindi

किन राशियों के जातकों के लिए दिन रहेगा मुश्किलों से भरा, आइये जानते हैं 5 अगस्त 2021 के दैनिक राशिफल द्वारा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों क आज मन परेशान रहेगा, आप अपने आपको चिंतक महसूस करेंगे। आपके समक्ष अनेक-अनेक प्रकार की कठिनाइयां आएँगी, ऐसे समय में आपको समझदारी व सूझबूझ के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। धैर्य धर हौसला बनाए रखें, तभी आप अपने कार्य को सफलतापूर्वक सिद्ध कर पाएंगे और परिस्थितियों को अपने प्रति अनुकूल बना पाएंगे।

आर्थिक मसलों को लेकर आपके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपकी आमदनी हेतु कुछ नए मार्ग भी प्रशस्त हो सकते हैं। वहीं कुछ पुराने पूर्व में किए गए निवेश की वजह से भी आपको अच्छे खासे लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं।

आज आप अपने घर परिवार के जनों के साथ मौज मस्ती करने में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आप उच्च शिक्षा हेतु प्रयासरत नजर आएंगे और इस दिशा में आपके सभी प्रयासों के सफल एवं सार्थक होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। यदि आप किसी खास कोर्स या फिर किसी बड़े कॉलेज में दाखिले हेतु प्रयासरत हैं, तो आपके ये प्रयास भी आज सार्थक हो जाएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्ततापूर्ण रहेगा। आज आपके ऊपर कार्यों का बोझ बना रहेगा। कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारियां भी आपके ऊपर आ सकती हैं जिस वजह से दिन और भी भागदौड़ से भरा हो जाएगा। इन सभी कार्यों को पूर्ण करने में आपका पूरा दिन निकल जाएगा।

आज आपका मन काफी खुश रहेगा, आपको कोई बेहतरीन व शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे।

विद्यार्थियों के लिए दिन काफी बढ़िया रहेगा। आज आपको अपने वरिष्ठों की ओर से किसी खास सहयोग की प्राप्ति हो सकती है, आपको अपने सीनियर से कुछ नया अनुभव भी प्राप्त हो सकता है।

आज आप अपने व्यस्ततम दिनचर्या की वजह से अपने प्रियजन हेतु अधिक समय नहीं निकाल पाएंगे जिससे वे आपसे नाराज हो सकते है और वाद विवाद अथवा नोकझोंक हो सकती हैं। ऐसे स्थान पर आपको काफी समझदारी व प्रेम भाव दर्शाते हुए स्थितियो को संभालने की आवश्यकता है। यहाँ आप उल्टा अपनी ओर से क्रोध व आवेश का भाव ना जगा दें अन्यथा परिस्थितियां और भी अधिक बिगड़ जाएँगी और बाद में आपको पछतावा करना पड़ जाएगा।।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले आज खुद को जोश, उत्साह व उमंग से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज आपको कुछ ऐसे संदेश प्राप्त होंगे जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। आज आपके समक्ष एक के बाद एक बेहतरीन समाचार आते रहेंगे जिससे आपका दिन शानदार गुजरेगा।

कुछ ऐसे कार्य भी आज सफल हो सकते हैं जिन्हे लेकर आप लंबे समय से प्रयासरत थे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई को लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है। आप अपने अध्ययन व अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी ओर से सक्रिय हो जाएँ, तभी आप कामयाबी की प्राप्ति कर पाएंगे अन्यथा आप भटकाव की स्थिति में फंस सकते हैं।

आज आपको अपने संतान की ओर से बेहतरीन समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे आपका मन हर्षित हो उठेगा। आज आप अपने कारोबार में कुछ नवीन परिवर्तन कर सकते है, कुछ नई तकनीकों के माध्यम से अपने कारोबार का नवीनीकरण का कारोबार के उन्नति के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं।

दांपत्य जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा, आज आपके जीवनसाथी की ओर से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है जिसके आधार पर आप किसी खास उपलब्धि व लाभ की प्राप्ति भी कर सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम दर्शाने वाला रहेगा। हालाँकि संतान के सेहत से जुड़े विषय वस्तु को लेकर दिन ठीक नहीं है, उनके स्वास्थ्य की स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप अपना भी अधिक से अधिक ध्यान रखें, आपके ऊपर भी मौसमी प्रभाव पड़ सकता है जिससे आप अपने आपको शारीरिक तौर पर काफी कमजोर एवं मानसिक तौर पर भी थका हुआ महसूस करने लगेंगे आपके कुछ पुराने रोग भी आज पुनः उभर सकते हैं, अतः स्वयं को जागरूक रखें।

आर्थिक विषय वस्तु को लेकर आपका दिन बढ़िया बना रहेगा, आज पुरानी आर्थिक समस्याओं का भी समाधान होगा। वहीं कुछ पुरानी बाधाओं को लेकर आप आज अधिक सक्रिय नजर आएंगे, आप उन सभी को सुलझाने हेतु प्रयास करते हुए देखेंगे आपके कई प्रयास सफल एवं सार्थक भी हो जाएंगे।

आज आपके ऊपर कार्यभार अधिक होने की वजह से शाम ढलते ढलते आप अपने आपको थोड़ा परेशान महसूस करने लगेंगे। ऐसे समय में अपना अधिक से अधिक ख्याल रखें अपने आपको अधिक तनाव ग्रस्त ना होने दें अन्यथा इससे सेहत की स्थिति और भी अधिक बिगड़ जाएगी।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...