विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 जून 2021 राशिफल, कुछ राशियों को आज उनकी जटिल समस्याओं से मिल सकती है मुक्ति

Horoscope Today Dainik Rashifal 4 June 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 4 जून 2021, दिन शुक्रवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 4 जून 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण बना रहेगा। आज आपकी कुछ पुरानी जटिल समस्याओं का समाधान निकल सकता है जिससे आपके मन में संतुष्टि एवं प्रसन्नता का भाव रहेगा।

आज आपको किसी आवश्यक कार्य को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इस दौरान काफी सावधानी बरतें, किसी प्रकार की छोटी-मोटी दुर्घटना घटित हो सकती है। अचानक वाहन भी खराब हो सकता है, अतः आप अपने आप को पूर्व से ही ऐसी आकस्मिक घटना के लिए तैयार रखें।

आज आपके खर्च में भी वृद्धि हो सकती है। अगर आप पार्ट टाइम नौकरी करने के बारे में मन में विचार कर सकते, हैं और इसके लिए समय निकालने का प्रयास भी करेंगे।

आज आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को अधिक महत्व देंगे। आप अपने पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी अधिक ध्यान देंगे और आप सभी घर परिवार के जनों की जरूरतों को पूर्ण कर सभी के मन में संतुष्टि की भावना उत्पन्न करने में सफल होंगे। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए भी आज का दिन शानदार बना रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का गृहस्थ वातावरण खुशहाल बना रहेगा। आज परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होने की चर्चा हो सकती है जिसमें सभी पारिवारिक जन बढ़-चढ़कर अपनी अग्रणी भूमिका अदा करेंगे। सभी जन अपनी ओर से एक पर एक नई-नई तरकीब देंगे और योजनाओं को बुलंद बनाएंगे।

आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर अधिक ध्यान देंगे, दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु खरीदारी करेंगे और धन खर्च करेंगे। आज शाम आप अपने मित्रों के साथ मुलाकात करेंगे, आज आपके मित्र को आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है और आप उनके सहयोग हेतु आप तत्पर भी दिखेंगे।

आज अपने शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, विशेषकर अपने कारोबार में, क्योंकि आपके कारोबार के शत्रु अधिक सक्रिय हैं। इसके अतिरिकत आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है, सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आज बाहरी खानपान से परहेज करें अन्यथा आपको पेट से संबंधित तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक आज जिस भी कार्य हेतु प्रयास करेंगे, उन कार्यों में आपको कामयाबी की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, किंतु आपको आपकी मेहनत का पूरा पूरा लाभ भी प्राप्त होगा।

नौकरी-पेशा जातकों के लिए दिन कल्याणकारी रहेगा। हालाँकि आज आपके ऊपर कुछ खास जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है जिन्हे पूरा करने हेतु आपको अपने सहयोगियों की आवश्यकता पड़ेगी। आपके सहयोगी भी आपकी मदद हेतु आगे आएंगे जिससे आपके कार्य संभवतः सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाने के आसार हैं।

वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के मध्य आज किसी ना किसी बात को लेकर तनावपूर्ण वातावरण बना रहेगा। हालाँकि संभावना है कि शाम ढलते-ढलते इन तनावपूर्ण स्थिति का समापन हो जाए और आपकी मध्य की गलतफहमियों का हल निकल आए।

आज शाम अपने माता-पिता के साथ किसी आसपास के मंदिर दर्शन हेतु जा सकते हैं जिससे आपके मन में सुकून बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज दूसरों के सहयोग हेतु तत्पर नजर आएंगे। दूसरों के कार्य में आपका अधिकांश समय व्यतीत हो जाएगा जिस वजह से आप अपने कार्यों को पूर्ण नहीं कर पाएंगे। दूसरों के सहयोग हेतु तत्पर होना अथवा दूसरों की मदद हेतु आगे आना अच्छी बात है, किंतु दूसरों के कार्य करते-करते अपने कार्य को नजरअंदाज कर देना ठीक नहीं। आप अपनी जिम्मेदारियों को भी समझे और उसे भी महत्व दें अन्यथा आपका नुकसान होगा और आपसे संबंधित हर व्यक्ति और हर कार्य इससे प्रभावित होगा। अतः अधिक जिम्मेदार बने और बौद्धिकता से कार्य करें।

संतान के विवाह से सम्बंधित जो भी बाधाएं थी, आज उनका समापन हो सकता है जिससे आपके घर परिवार के जनों के मन में खुशी का भाव बना रहेगा। वहीं कार्यक्षेत्र में आज आपके स्थानांतरण के योग बन रहे हैं।

विद्यार्थीगण अगर उच्च शिक्षा हेतु अपनी ओर से प्रयासरत हैं, तो ऐसे कार्यों को लेकर आपका दिन काफी बेहतरीन हो जाएगा। आज शाम आपको कोई अत्यंत शुभकारी समाचार प्राप्त हो सकता है।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...