विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

4 जुलाई 2022 राशिफल, इन राशियों के लिए दिन रहेगा कामयाबी से भरा

Horoscope Today Dainik Rashifal 4 July 2022 Astrology Prediction in Hindi

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभकारी रहेगा। व्यवसाय से संबंधित लोगों को नए अनुबंध की प्राप्ति एवं सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय में उन्नति प्राप्त होने से आपके आत्मविश्वास में प्रखरता आएगी।

विदेश में नौकरी कर रहे लोगों को अपने खर्चों को कम करने की आवश्यकता है एवं अपने धन समय में प्रबंधन करने की आवश्यकता है। आपकी दैनिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी एवं आपकी जरूरतें पूरी होंगी, परंतु आर्थिक पक्ष में कुछ खास सुधार ना होने के कारण आप परेशान रहेंगे।

परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गड़बड़ी उत्पन्न होने के कारण कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल रहेगा। घर में किसी पुराने मित्र एवं सगे संबंधी के आगमन की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद बना रहेगा।

आज प्रेम संबंधों में मनमुटाव होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसंगी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ सन्देश प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

मकर राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में अत्यधिक समय एवं ध्यान लगाने की जरुरत है। विदेश में अपने कार्यक्षेत्र में विस्तार करने में हाथ में जो काम है उसे नजरअंदाज ना करें।

नौकरी पेशे से संबंधित लोगों को मनोनुकूल पदोन्नति की संभावना है। अपने व्यवहार एवं वाणी पर काबू रखने की आवश्यकता है।

आज का आपका अधिकतम समय सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। आपका कुछ समय मौज मस्ती एवं परिवार के साथ व्यतीत होगा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। आने वाला समय आपके लिए नए अवसरों एवं सफलताओं को लेकर आएगा। व्यर्थ के वाद विवाद में अपना समय बर्बाद ना करें।

ननिहाल पक्ष से आपको किसी काम में सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की संभावना हैं। प्रेम सम्बंधित मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपको कुछ समय के लिए मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करना आपके संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो कमर एवं जोड़ों के दर्द के कारण आप परेशान रह सकते हैं।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, भाग्य आपका साथ देगा। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को कामयाबी प्राप्त होगी एवं आर्थिक वृद्धि होगी। काफी समय से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति चिंता रहेगी। जो लोग विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का सोच रहे हैं, उनके लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी-पेशे से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय संबंधित यात्रा पर जाने की संभावना रहेगी।

घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के कारण उत्साह का माहौल बना रहेगा। संतान के प्रति आप चिंतित रहेंगे। किसी वरिष्ठ एवं अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव बनी रह सकती है, बेहतर है आपसी मनमुटाव का जिक्र परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ना करें।

सेहत सामान्य रहेगी, हालाँकि बालों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यवसाय संबंधित कार्य सामान्य रहेंगे। दिन की शुरुआत में आप उदास रहेंगे, परंतु दिन व्यतीत होने के साथ-साथ आपके स्वभाव में परिवर्तन होगा।

आज अध्ययन एवं आध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपका अधिकांश समय सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों को करने में व्यतीत होगा। किसी भी क्षेत्र में वाद-विवाद एवं गलतफहमी ना पनपे, इसके लिए अपनी बातों को सही तरीके से दूसरों के सामने रखने की आवश्यकता है।

विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों की प्राप्ति होगी। घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है। टेक्निकल से संबंधित लोगों के लिए को रोजगार से संबंधित चिंता रहेगी।

जीवनसाथी के द्वारा अपेक्षा अनुसार सहयोग ना प्राप्त होने पर मन परेशान रहेगा, परंतु जीवनसाथी आपको हर प्रकार से खुश करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जोड़ो एवं मांसपेशियों से संबंधित परेशानी बढ़ सकती है इसके लिए एक मात्र इलाज योग है, अतः अपने दिनचर्या में योग को शामिल करें। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।