विवाह, स्वास्थ्य, नौकरी, व्यापार, धन-सम्पत्ति, मकान, वास्तु, कोर्ट-कचहरी, संतान, शिक्षा, उन्नति, पारिवारिक दिक्कतें, कुंडली मिलान, विदेश निवास या यात्रा, करियर आदि से जुड़ी सभी समस्याओं के सटीक उपाय जानें लाल किताब गुरु आचार्य पंकज धमीजा जी से।
संपर्क करें - +91 8384874114 / 9258758166

31 मई 2021 राशिफल, इन राशियों के लिए दिन रहेगा परिवर्तनकारी

Horoscope Today Dainik Rashifal 31 May 2021 Astrology Prediction in Hindi

आज दिनांक 31 मई 2021, दिन सोमवार सभी 12 राशि के जातकों के लिए क्या समय फल आया है, आइये जानते हैं आज के राशिफल द्वारा जिसकी गणना चंद्र की स्थिति के आधार पर सटीक खगोलीय स्तिथियों, ग्रह नक्षत्रों के स्थान, दिन, तिथि आदि सभी को देखकर उनके अनुकूल की गई है। इसके माध्यम से हम आप तक आपके दैनिक भविष्य को पहुंचा कर, आपके उज्जवल दिनचर्या एवं सफल जीवन की कामना करते हैं। तो देर किस बात की है, आइये देखते हैं आज का राशिफल 31 मई 2021।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र सम्बंधित मामलों में आज का दिन सफलता प्रदायक रहने वाला है। नौकरी-पेशा जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपके पदोन्नति होने के पूर्ण आसार नजर आ रहे हैं।

आज आप सामाजिक गतिविधियों को लेकर अधिक सक्रिय नजर आएंगे और आप ऐसे क्रियाकलाप पर अपना काफी धन खर्च करेंगे। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होने के भी आसार हैं जिससे आप के मन व अंत करण में प्रसन्नता का भाव बना रहेगा।

आज आपको सरकारी कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी, आपको कुछ खास मान-सम्मान व आवभगत प्राप्त हो सकते है। दोपहर के बाद कार्यस्थल से जुड़े मसलों को लेकर परिस्थितियां आपके लिए काफी अधिक अनुकूल एवं बेहतरीन हो जाएगी, आपके कोई महत्वपूर्ण सौदे भी अंतिम रूप ले सकते हैं।

आज आप स्वयं को आर्थिक तौर पर सशक्त महसूस करेंगे जिससे आपको भविष्य की चिंता थोड़ी कम सताएगी और आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा। आज आप माता पिता की सेवा हेतु सक्रिय रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मंगलकारी रहेगा एवं लाभकारी रहेगा। कारोबार सम्बन्धित आज आप कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन कर सकते हैं जिससे आपके कारोबार की उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। नौकरी-पेशा जातकों के लिए भी दिन बेहतरीन बना रहेगा।

आज आपको अत्यंत ही शुभकारी समाचार प्राप्त होगा जिससे आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा। वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, आज आपको जीवनसाथी की ओर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिसके फलस्वरूप आपके एवं आपके जीवनसाथी के मध्य आपसी समझ एवं प्रेम भाव बना रहेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी हेतु कुछ विशेष करने का भी विचार कर सकते हैं, आप उनके लिए कोई बेहतरीन उपहार भी खरीद सकते हैं।

आज आप अपनी संतान के विवाह को लेकर भी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप अपनी संतान के विवाह या फिर प्रेम विवाह से जुड़े मसलों को लेकर मंजूरी भी दे सकते हैं।

आज आपके घर परिवार का वातावरण खुशहाली से भरा रहेगा जो आपके मन को भी संतुष्टि एवं खुशी प्रदान करेगा। आज शाम आप किसी प्रकार के मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। आज आप कुछ रचनात्मक कार्यों को लेकर सक्रिय नजर आएंगे। आज आप अपने कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रयासरत नजर आएंगे, आपको आपकी मेहनत का पूरा लाभ भी प्राप्त होगा। आपके कार्यों के सफलता तक पहुंच जाने के आसार नजर आ रहे हैं। इन सब के चक्कर में आपका दिन थोड़ा अधिक व्यस्ततापूर्ण हो सकता है जिस वजह से आप अपने निजी अथवा पारिवारिक जीवन हेतु समय नहीं निकाल पाएंगे। खासतौर पर वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रहे जातक अपने जीवनसाथी हेतु समय नहीं निकाल पाएंगे जिससे रिश्ते में खटास आ सकती है।

आज प्रेम जीवन व्यतीत करने वालों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है, आपकी समस्याओं का समाधान निकल सकता है। आज आपके मन में सुकून शांति का भाव बना रहेगा।

कारोबार से जुड़े विषय वस्तु को लेकर आप आज परिवार वालों से परामर्श कर सकते हैं, किंतु अंततः आप स्वयं को इस मामले में संतुष्ट महसूस करेंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा, आज आपको आपके वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से सहयोग एवं सलाह प्राप्त हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन शुभकारी रहेगा। आज आप दूसरों की मदद हेतु तत्पर नजर आएंगे जो आपके मन को शांति प्रदान करेगा। ऐसे कार्यों में आपका मन लगेगा और आप स्वयं को अंतःकरण से प्रसन्न महसूस करेंगे।

कारोबार की दृष्टि से दिन पहले से बेहतर रहेगा, आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आज आपके सहकर्मी व अन्य सहयोगी आपके प्रति प्रशंसा जाहिर करेंगे। वे अपने खुश नजर आएंगे

आज का दिन आपके मन मुताबिक बना रहेगा जिससे आपके मन हर्षित रहेगा। आज आप स्वयं को आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे। रात्रि के समय आप किसी प्रकार के समारोह में शामिल हो सकते हैं। आप किसी विवाह समारोह अथवा किसी जन्मदिन की पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं।

आज आपके कुछ महत्वपूर्ण लंबे अरसे से अटके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं जिससे कुछ पुरानी समस्याओं का भी समाधान निकल आएगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, आपकी उच्च शिक्षा से जुड़ी बाधाओं का निवारण निकलेगा।

आगे पढ़ें बाकी राशियों का राशिफल...